वर्षा वर्मा
Khan Sir: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच शिक्षक और यूट्यूबर खान सर का चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव नहीं लड़ना है। हम क्लियर कर देते है। 2024 में ये लोगों ने दिमाग खा लिया था क्योंकि लोकसभा का चुनाव था। हम मना करते रह गए। हमें पढ़ाने से फुर्सत नहीं है। 2025 का चुनाव जल्दी खत्म हो। मेरा सिरदर्द खत्म हो जिसको लगता है कि राजनीति बड़ी चीज है कि जाएंगे या नहीं जाएंगे, हम जवाब देते-देते थक जाते है। पढ़ाने से फुर्सत नहीं है।
पुलिस के हिरासत में लेने पर बोले खान सर
वहीं खान सर ने कहा कि पुलिस ने मेरे साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया है। मैं पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहा था। मैंने सोचा कि BPSC परीक्षा समाप्त होने के बाद उचित इलाज करा लेंगे। जब छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ तब हम कक्षा समाप्त करके उनके पास गए। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सोचा कि अगर मैं प्रदर्शन छोड़ दूंगा तो छात्रों की मांग पूरी नहीं होगी। इसलिए मैं वहीं रुक गया और इस वजह से मेरा स्वास्थ्य और खराब हो गया।
ये भी पढ़े…
लोकसभा में पेश हुआ वन नेशन, वन इलेक्शन बिल, विपक्ष ने किया विरोध
इस वजह से चर्चा हुई तेज
हालांकि हाल ही में खान सर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। सीएम हाउस में यह मुलाकात हुई थी। जिसके बाद यह संभावना जताई जाने लगी कि खान सर आने वाले समय में राजनीति में कदम रखेंगे। इतना ही नहीं यह भी अनुमान लगाया जाने लगा कि वह जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि अब खान सर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और छात्रों की समस्या और किसी परीक्षा को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे।
