वर्षा वर्मा
Sanjeevani Yojana: आगामी जनवरी—फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई पहल का ऐलान किया है। पाटी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने “संजीवनी योजना” की शुरूआत की है। जो 60 वर्षा से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त चिकित्सा सुविधांए प्रदान करेगी। इस योजना का पूरा खर्च दिल्ली वहन करेगी।
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि AAP कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए बुजुर्गों का पंजीकरण करेंगे। इसके तहत बुजुर्गों को एक विशेष कार्ड प्रदान किया जाएगा। जिसके जरिए वे मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही संजीवनी योजना का पंजीकरण 19 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुका है। यह स्वास्थ्य योजना चुनाव से पहले AAP की प्रमुख घोषणाओं में से एक है जिससे पार्टी को उम्मीद है कि वह जनता का समर्थन हासिल कर सकेगी।
ये भी पढ़े…
‘एक देश, एक चुनाव’ को मिली कामयाबी… नेता बोले, यह कोई नई बात नहीं
संजीवनी योजना का उद्देश्य भारत की राजधानी दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह चिकित्सा सुविधा दिल्ली सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत बुजुर्गों को डॉक्टरों को फीस, दवा खरीदने के लिए पैसा और बीमारियों की जांच संबंधी शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
