वर्षा वर्मा
AAP Manifesto: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को दिल्ली के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियों का ऐलान किया। इसमें रोजगार, महिला सम्मान, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, मुफ्त पानी की गारंटी का वादा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र फर्जी है। दिल्ली में सरकार बनने पर लोगों के लाखों के पानी के बिल माफ किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि 2020 साल में यमुना साफ करने, दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड की तरह बनाने और पानी की सप्लाई की वादा किया था।
केजरीवाल ने कहा कि हमे ये 3 काम नहीं कर पाए। आज कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 साल में ये वादे पूरे नहीं कर पाए। ढाई साल कोरोना चला, इसके बाद उन्होंने जेल-जेल का खेल खेला। मेरी सारी टीम बिखर गई। उन्होंने ये भी कहा कि अब हम सारे जेल से बाहर आ गए। ये मेरा सपना है कि दिल्ली में तीनों काम होते देखना चाहता हूं। अगले 5 साल में तीनों काम हम पूरे करेंगे। हमारे पास फंड भी है और इसके लिए प्लान भी है।
AAP की 15 गारंटियां
1. रोजगार की गारंटी
हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी बेरोजगार न हो, सबको रोजगार मिले। हमारे पास पढ़े लिखे लोगों की टीम है, उनकी तरह अनपढ़ नहीं हैं हम लोग, हम प्लान कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली के हर बच्चे को रोजगार दिया जाए।
2. महिला सम्मान योजना
हर महिला को हर महीने 2100 रुपये उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे, सरकार बनते ही पहला फैसला यही लेंगे।
3. संजीवनी योजना
इस योजना के तहत हमारी सरकार 60 साल से ऊपर के बुर्जुगों के इलाज की व्यवस्था करेगी, इलाज पर आने वाला सारा खर्च दिल्ली सरकार देगी।
4. वाटर बिल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल गया तो पता चला कि कई लोगों को पानी के हजारों रुपये के बिल भेज दिए गए, जिनके गलत बिल आए, वे बिल न भरें, सरकार बनने के बाद बिल माफ करेंगे।
5. 24 घंटे पानी
हर घर में 24 घंटे पानी और साफ पानी का इंतजाम, ये पिछले चुनाव में भी गारंटी दी थी। लेकिन मानता हूं कि ये काम नहीं कर पाए पिछले पांच सालों में, पहले कोरोना आया और फिर इन्होंने जेल जेल खेला, मेरी सारी टीम बिखर गई।
6. साफ यमुना
ये पिछले चुनाव में भी गारंटी दी थी, लेकिन मानता हूं कि ये काम नहीं कर पाए पिछले पांच सालों में, पहले कोरोना आया और फिर इन्होंने जेल जेल खेला, मेरी सारी टीम बिखर गई।
7. सड़क
हमने कहा था कि दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाएंगे, ये पिछले चुनाव में भी गारंटी दी थी। लेकिन मानता हूं कि ये काम नहीं कर पाए पिछले पांच सालों में, पहले कोरोना आया और फिर इन्होंने जेल जेल खेला, मेरी सारी टीम बिखर गई।
8. डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना
बाबा साहब अंबेडकर उस जमाने में विदेश से पीएचडी करके आए थे, गरीबी के बावजूद, दलित समाज का कोई भी बच्चा विदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले ले, उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
9. स्टूडेंट्स
छात्रों को फ्री बस का सफर दिया जाएगा, दिल्ली मेट्रो में किराए में 50 प्रतिशत की छूट।
10. पुजारी और ग्रंथी योजना
गुरुद्वारों और मंदिरों में हमारे लिए पूजा करते हैं, इनमें से कई गरीब हैं। इन्हें हर महीने पैसे दिए जाएंगे।
11. किरायेदारों के लिए
बिजली बिल और पानी के बिल का फायदा किरायेदारों को भी मिलेगा।
ये भी पढ़े…
भारत में 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें
12. सीवर
सीवर कई जगह चोक हैं, अब जहां जहां सीवर ओवरफ्लो हो रहे है। इसे सरकार बनने के 15 दिनों के अंदर ठीक करेंगे। दिल्ली में पुरानी सीवर लाइन को साल डेढ़ साल के अंदर बदल देंगे।
13. राशन कार्ड
राशन कार्ड खोले जाएंगे जिसे गरीबों को फायदा मिल पाए।
14. बेटी की शादी में दिल्ली सरकार 1 लाख रुपए की मदद
ऑटो और टैक्सी व ई रिक्शा चालकों की बेटी की शादी में दिल्ली सरकार 1 लाख रुपए की मदद करेगी, बच्चों को फ्री कोचिंग देगी। 10 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेस देंगे।
15. कानून व्यवस्था
दिल्ली की कानून व्यवस्था खराब है। लोग भय में रह रहे हैं, जितनी RWAs हैं। उनको प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स रखने की गारंटी।


