झारखंड विधानसभा चुनाव…दोपहर तक 46 फीसदी मतदान,आरहंगा में पहली बार बूथ पर वोटिंग

0
194

Jharkhand First Phase Voting: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक 46 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश में दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है और कहीं से किसी भी प्रकार की कोई घटना की जानकारी नहीं है। वहीं चुनाव आयोग ने बिना बताए गायब रहने पर गुमला के पुलिस ऑब्जर्बर किशन सहाय मीणा को सस्पेंड कर दिया है।

वर्षा वर्मा

इस चुनाव में खास बात यह है कि पहली बार राजधानी रांची के तमाड़ के आरहंगा में आजादी के बाद पहली बार बूथ बना है। इस बूथ पर जनता उत्साह के साथ वोटिंग कर रही है। यह एक नक्सली प्रभावित इलाका है। प्रशासन यहां बूथ को रिलोकेट कर देता था। मतदाता नक्सलियों के डर से दूर जाकर वोट नहीं डालते थे लेकिन यदाकदा वोटिंग कर देते थे।

ये भी पढ़े…

झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पर मतदान हो रहा है। अब तक किसी भी प्रकार की हिंसा की कोई जानकारी नहीं है। इस पहले चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर हैं। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माझी चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में बाकी बची 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। सभी सियासी दल दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

एक बजे तक का मतदान प्रतिशत
चतरा- 44.39 फीसदी, सिमरिया- 47.32 परसेंट, बहरागोड़ा- 53.86 प्रतिशत,घाटशिला- 53.87 परसेंट, जमशेदपुर ईस्ट-36.92 फीसदी,जमशेदपुर वेस्ट- 35.93 प्रतिशत, जुगसलाई- 47.70 परसेंट, पोटका- 47.27 फीसदी मतदान, भवनाथपुर-46.48 प्रतिशत वोटिंग,गढ़वा-47.03 परसेंट,
बिशुनपुर-51.95 प्रतिशत, गुलमा-50.71 फीसदी, सिसई-53.59 परसेंट, बरही-48.80 प्रतिशत,
बरकट्ठा-46.80 प्रतिशत, हजारीबाग-42.56 परसेंट,खूंटी-50.77 प्रतिशत, तोरपा-52.05 परसेंट,
कोडरमा-47.33 फीसदी, लातेहार-50.32 परसेंट, मनिका-50.51 प्रतिशत, लोहरदगा-51.53 प्रतिशत, विश्रामपुर- 43.98 फीसदी, छतरपुर-44.69 फीसदी, डालटनगंज-43.23 फीसदी, हुसैनाबाद-43.53 परसेंट, पांकी-44.77 प्रतिशत,बड़कागांव-47.81 परसेंट, हटिया-39.00 परसेंट, कांके-41.66 प्रतिशत, मांडर-46.62 फीसदी, रांची-33.65 परसेंट,तमाड़-47.12 प्रतिशत, ईचागढ़-50.42 फीसदी, खरसावां-53.68 परसेंट,सरायकेला-49.10 परसेंट, कोलेबिरा-52.02 फीसदी, सिमडेगा- 49.48 प्रतिशत, चाईबासा-47.01 परसेंट, चक्रधरपुर-46.30 परसेंट, जगन्नाथपुर-46.91 प्रतिशत,मंझगांव-48.65 प्रतिशत, मनोहरपुर-43.24 परसेंट।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here