Jharkhand Ticket List: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट मिला है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। और इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट मिला है।
66 उम्मीदवारों की लिस्ट
सरायकेला से चंपई सोरेन,जामताड़ा सीट से सीता सोरेन,कोडरमा से नीरा यादव,गांडेय से मुनिया देवी,सिंदरी से तारा देवी,निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता,चाईबासा से गीता बलमुचू,छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां, राजमहल से अनंत ओझा,बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम,लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू,महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम,शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन,नाला से माधव चंद्र महतो,दुमका से सुनील सोरेन,जामा से सुरेश मुर्मू,जारमुंडी से देवेंद्र कुंवर,मधुपुर से गंगा नारायण सिंह,सारठ से रणधीर कुमार,देवघर से नारायण दास,पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह,गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत,बरकट्ठ से अमित कुमार यादव,बरही मनोज यादव,बरकागांव से रोशनलाल चौधरी,हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद,सिमरिया से उज्ज्वल दास,बगोदर से नागेंद्र महतो,जमुआ से मंजू देवी,गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी,बरमो से रवींद्र पांडे,बोकारे से बिरंची नारायण,चंदनकियारी से अमर कुमार बाउसी,धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह,बाघमारा से शत्रुघन महतो,बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी,घाटशिला से बाबूलाल सोरेन,पोटका से मीरा मुंडा,जमशेदपुर ईस्ट से पूर्णिमा दास साहू ।
ये भी पढ़े…
बिहार सरकार करेगी सब्जियों की फसल को कीटों और रोगों से बचाने में मदद
हेमंत सोरेन का ऐलान
झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के चीफ हेमंत सोरेन ने ऐलान कर दिया है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा 81 में से 70 सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे। 11 सीट के अन्य गठबंधन सहयोगियों जैसे राजद और वाम दलों के लिए छोड़ी गई हैं। हालांकि राजद टिकट बंटवारे से खुश नहीं है उन्होंने इसे एकतरफा घोषणा बताई।
