जौनपुर के चंद्रभूषण यादव अमेरिका में बनवाएंगे राम मंदिर, योगी को जॉर्जिया के कमिश्‍नर ने दिया न्योता

0
129

 

चंद्रभूषण यादव का पैतृक गांव जौनपुर में बदलापुर के गांव नेवादा मुखलिसपुर में है। वह अपने गांव वालों से मिलने आए। इसके बाद लखनऊ में सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिले। उन्‍होंने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी डिंपल यादव से भी मुलाकात की।

 

जौनपुर: हाल ही में अयोध्‍या में राम मंदिर का शुभारंभ हो चुका है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा हो चुकी है। 11 दिनों में तकरीबन 25 लाख श्रद्धालु देश के कोने-कोने से रामलला का दर्शन करने आ चुके हैं। अब रामलला का भव्‍य मंदिर अमेरिका में भी बनने जा रहा है। जॉर्जिया राज्‍य के प्रथम कमिश्‍नर चंद्रभूषण यादव वहां पर रामायण म्‍यूजियम और राम मंदिर बनवाने जा रहे हैं। मूलरूप से जौनपुर के बदलापुर निवासी यादव इस समय यूपी के दौरे पर आए हैं। उन्‍होंने लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात कर उन्‍हें भव्‍य राम मंदिर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया है।

गांव वालों से की मुलाकात

चंद्रभूषण यादव 28 जनवरी से भारत दौरे पर हैं। यादव वाराणसी में काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी आए। उनका पैतृक गांव बदलापुर थानाक्षेत्र में नेवादा मुखलिसपुर है। उन्‍होंने अपने गांव वालों से भी मुलाकात की। चंद्रभूषण का कहना है कि अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पूरा देश और विश्‍व राममय हो गया है। उन्‍होंने जॉर्जिया में रामायण म्‍यूजियम और राम मंदिर के लिए जमीन ले ली है। जल्‍द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। काम पूरा हो जाने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ को आधिकारिक तौर पर निमंत्रण भेजा जाएगा।

 

20 वर्ष पहले जॉर्जिया में शुरू किया था कारोबार

बदलापुर में जूनियर हाईस्‍कूल तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद चंद्रभूषण यादव आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) चले गए। वहां इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद महाराष्‍ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेज से कंम्‍यूटर साइंस से बीटेक किया। 2003 में वह अमेरिका के जॉर्जिया गए और अपना कारोबार शुरू कर दिया। 20 साल पहले जॉर्जिया के कैमडेन शहर में छोटा व्‍यवसाय शुरू करने वाले यादव आज कई किराना स्‍टोर और मोटर व्‍यवसाय के मालिक हैं। उनके कई होटल भी चलते हैं।

यह भी पढ़ें-आईएएस फैक्ट्री कहे जाने वाले 75 घरों वाले इस गांव ने दिए हैं 51 आईएएस, आईपीएस अधिकारी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here