यूपी के भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला इंडिया एक्सपो का हुआ शुभारंभ, कालीन कारीगरों को मिलेगी नई पहचान

0
190

मीनाक्षी पाल

यूपी के भदोही में भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन पिरषद ने रविवार को अनौपचारिक रुप से कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया। लेकिन आज मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्पेट एक्पो का औपचारिक रुप से उद्घाटन किया। सीएम योगी ने यूपी के भदोही जिले में बहुप्रतिक्षित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला इंडिया कार्पेट एक्सपो का आज शुभारंभ किया। भारतीय कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने अनौपचारिक रूप से रविवार को कार्पेट एक्सपो का उद्घाटन किया था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फीता काटकर कार्पेट एक्सपो का शुभारंभ किया। वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान कहा इस एक्पो के माध्यम से भारतीय कालीन की मांग बढ़ेगी। वे कहते है इस एक्सपो के माध्यम से कालीन उद्यमियों की समस्याओं का समाधान होगा। आयोजन के दौरान सीएम योगी बोले, जिस भदोही में एक समय भय और आतंक का माहौल था आज वहीं अंतरराष्ट्रीय मेला आयोजन हो रहा है। प्रदेश में हुनर को मंच देने का कार्य हो रहा है। भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का क्षेत्र वस्त्र उद्योग का हब है, पहले भी उनमें हुनर था, लेकिन मंच नहीं मिल रहा था। कारीगरों को टेक्नोलाजी से जोड़ने के साथ मंच देने की आवश्यकता है।

लगभग बीस मिनट के संबोधन में सीएम योगी ने कौशल और टेक्नोलॉजी के समन्वय पर जोर दिया है। हमारी सरकार हुनर को सही मंच दे रही है। एक महीने में दो अंतरराष्ट्रीय फेयर का आयोजन कर प्रदेश में ओडीओपी की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ ही पीएम मोदी के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं।

दिन भर बनी रही प्रशानिक भागदोड़

जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इधर, कार्पेट एक्सपो में पहले ही दिन बायरों में खासा उत्साह देखा गया। सीईपीसी के मुताबिक बायरों ने जमकर ऑर्डर दिए। कार्पेट एक्सपो में 272 निर्यातकों ने स्टॉल लगाया है। लगभग 65 देशों के कुल 500 से अधिक कालीन खरीदार अथवा उनके प्रतिनिधि पंजीकरण करा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here