सोनपुर मेला में नाटक- गीत संगीत द्वारा दी गयी शीतलहर और आगजनी से बचाव की जानकारी

0
326
पंचायत खबर टोली
  • बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पेवेलियन में स्वास्थ जांच कराने के लिए उमड़ी भीड़

सोनपुर: सोनपुर मेला में प्राधिकरण के पेवेलियन में आपदा से बचाव की जानकारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। यहां लोगों आपदाओं से बचाव के साथ साथ भूकंपरोधी भवन निर्माण की जानकारी ले रहे हैं। अग्निशमन कर्मियों द्वारा सिलेंडर की आग से बचने के लिए कई जानकारी दी गयी। लोगों को बताया गया कि सिलेंडर के आग को भींगे बोरा से लपेटकर कैसे बुझाया जा सकता है। वही लोगों को गीत संगीत के माध्यम से बताया गया कि कैसे छोटी छोटी गलतियों से अगलगी की भीषण घटनाएं हो जाती है। सावधानी बरतें तो इससे बचा जा सकता है।

कीर्तन की धुन पर आधारित गीत से लोगों को इसकी जानकारी दी गयी। कीर्तन की धुन सुनते ही लोगो की भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी। एस डी आर एफ की टीम के द्वारा जहरीले और बिना जहर वाले साँप की पहचान की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गयी। लोगों को बाबा के चक्कर में नहीं पड़ने और पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाने की जानकारी दी गई।

वहीं सांस्कृतिक टीम सर्वमंगला के कलाकारों के द्वारा लोगों को शीतलहर से बचाव की जानकारी दी गयी। टीम के कलाकारों ने मेला में भिन्न भिन्न जगहों पर तीन नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बताया कि कैसे शीतलहर से बचना चाहिए। वहीं दुधइला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने पैंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से आपदा से बचाव का संदेश दिया। जेंडर इक्वलिटी कमिटी के स्टॉल पर पटना आर्ट कॉलेज के पूर्व छात्र राज कुमार के द्वारा पेंटिंग और मिट्टी की कलाकृतियां बनाने की जानकारी लोगों को दी। इस जानकारी के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने इच्छा व्यक्त की। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के द्वारा लोगों को जीवन रक्षक विधियों की जानकारी दी।

कोरोना महामारी की तरह ही…समाज के सक्षम व्यक्ति और जनप्रतिनिधि टीबी उन्मूलन में निभाएं भागीदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here