उमस वाली गर्मी में शरीर को दुष्प्रभावों से बचाने के लिए डाइट में इन चीजों को करें शामिल

0
101

उमस भरी गर्मी मानसून सीजन में लोगों को बहुत परेशान करती है। अगर आपके घर में सही वेंटिलेशन न हो तो लगातार पसीना निकलता रहता है जिससे शरीर में औसत पानी की मात्रा में कमी हो जाती है जिससे आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने डाइट में कुछ ऐसी चीजे शामिल करनी चाहिए ताकि आपके शरीर में तरलता बनी रहे और आप भीषण गर्मी की मार से अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

खीरा

खीरा विटामिन K, पोटैशियम, मैग्नीशियम और काफी मात्रा में फाइबर के साथ शरीर में पानी की जरूरत को पूरा करता है। खाने के साथ या खाने से पहले या फिर किसी भी समय (रात को छोड़कर) खीरा खा सकते हैं। यह आपके शरीर में पानी की कमी को दूर तो करता ही है, साथ ही शरीर में बहुत सारे मिनिरल्स की कमी को भी पूरा करता है।

आम पना

गमर्मियों के दिनों में गांव देहात के लोग आम का पना पीना सबसे ज्यादा पसंद करते थे। गांव में आम के पेड़ होते ही हैं, कच्चे आमों को तोड़कर उसे आग में भूनकर पानी में निचोड़ लिया जाता है और उसके बाद काला नमक, पुदीना तथा जीरा आदि मिलाकर पेय तैयार किया जाता है। इसको पीने से शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती साथ ही शरीर ठंडा भी रहता है।

छांछ और दही

छांछ गांव घर में में आम तौर पर उपलब्ध होता है। शहरों में बंद पैकेट में छांछ मिल जाता है। हालांकि उसकी प्रकिति गांव में उपलब्ध शुद्ध छाछ से थोड़ी बहुत अलग होती ही है। वो कहते हैं ना कि देशी चीज तो देशी ही होती है।
तो छांछ का सेवन आमतौर पर खाने के बाद किया जा सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी तो दूर होती ही है साथ ही यह कई सारे मिनिरल्स का अच्छा श्रोत होता है जो शरीर के लिए लाभकारी होता है। आप खाने के बाद चाहे तो दही भी खा सकते हैं जो शरीर के तापमान को नियत्रित करती है तथा हार्मोंस को भी नियंत्रित करती है।

फल और पत्तेदार सब्जियां

फलों का सेवन शरीर के लिए लाभप्रद होता है ये बात आमतौर पर सभी को पता होती है। आपको बता दें कि प्रत्येक फल के अपने – अपने औषधीय गुण होते हैं। कुछ फल ऐसे है जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने में बहुत सहायक साबित होते हैं। जैसे नींबू, नासपाती, अनानास, सेब और मौसमी आदि।
नींबू और नासपाती सबसे सहजता से उपलब्ध होते है, निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए इनको खरीदना सुलभ होता है।
साथ ही हरे पत्तेदार सब्जियां भी शरीर के लिए फायदेमंद है खासकर गर्मी के दिनो में क्योंकि इनको बनाने के लिए अत्यधिक मसालों की आवश्यकता नहीं होती और गर्मी में मसालेदार खाना शरीर के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है।

प्याज

प्याज हर घर उपलब्ध होता ही है। गर्मी के समय चलने वाली गर्म हवाओं से बचना हो या उमस भरी गर्मी से राहत पाना हो, प्याज का सेवन दोनो दशाओं में लाभकारी साबित होता है। यह शरीर को डिहाइड्रेट होंने से बचाता है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। प्याज को आप सलाद के रूप में ले सकते हैं यह प्याज के सेवन का सबसे अच्छा तरीका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here