
नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारत जल्द ही AC के तापमान के मानकीकरण (standardisation) के बारे में एक प्रयोग करेगा, जिसमें एयर कंडीशन को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ठंडा करने या 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस योजना को लाने के बारे में ऐसे समय में सोचा जा रहा है जब भारत के मौसम विभाग (IMD) ने, नए दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में लू चलने और निवासियों के भीषण गर्मी से परेशान होने के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया को बताया, “हमने निर्णय लिया है कि एयर कंडीशनिंग मानकों के संबंध में, जल्द ही एक नया प्रावधान लागू किया जाने वाला है। एसी के लिए तापमान मानकीकरण 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि हम 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे ठंडा या 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म नहीं कर पाएंगे। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जिसका उद्देश्य तापमान सेटिंग को मानकीकृत करना है।
ये भी पढ़े…
नीतीश सरकार ने किए 6 बड़े ऐलान, बिहार में बढ़ेगा मुखिया का वेतन
नए AC तापमान नियम का क्या मतलब है
AC तापमान नियम के लागू होने के बाद, पूरे भारत में एयर कंडीशनर की ऑपरेटिंग रेंज सीमित हो जाएगी। वर्तमान में 16 डिग्री सेल्सियस या 18 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करने वाले एसी नहीं होंगे। न्यूनतम कूलिंग सेटिंग 20 डिग्री सेल्सियस पर सेट की जाएगी, और हीटिंग 28 डिग्री सेल्सियस पर तय की जाएगी। इससे घरों और व्यावसायिक दोनों जगहों पर एयर कंडीशन के इस्तेमाल पर असर पड़ने की संभावना है, अधिकारी इसके क्रियान्वयन की निगरानी करने और इसके प्रभाव का आकलन करने की योजना बना रहे हैं।
यह निर्णय क्यों
रिपोर्ट के अनुसार, नए AC तापमान नियम ,सरकार के राष्ट्रीय बिजली ग्रिड पर बोझ कम करने की आवश्यकता पर जोर देती है। नया नियम 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर एसी के कारण होने वाली बिजली की खपत को हल करने के लिए बनाया जा रहा है।

