पूजा श्याम
नई दिल्ली: लड़कियों को अकसर आखों के नीचे कालापन कि समस्या होती हैं। इसके कई कारण हो सकते है। जैसे, नींद की कमी से भी आंखों के नीचे कालापन होता है। आंखों पर ज़्यादा तनाव डालने से भी आंखों के नीचे कालापन हो सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने से आंखों में तनाव और थकान हो सकती है। जिससे घेरे डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना, इत्यादि मुख्य कारण हैं। अगर आप भी आंखों के नीचे काले घेरों से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आप भी करिए प्राकृतिक चीजो का उपयोग
1. कच्चे दूध में थोड़ी सी हल्दी, शहद और कॉफी पाउडर एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके लगाए। और हल्के हाथों से मसाज भी करे लगभग दो मिनट तक मसाज करने के बाद इस पेस्ट को 10 मिनट तक अपनी आंखों के नीचे लगाए रखें। फिर साफ पानी से धोले।
2. आलू के रस में शहद मिलाकर आंखों के नीचे हल्के हाथ से मालिश करें। ऐसा करने से भी डार्क सर्कल्स हल्के होते है।
3. एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, और बादाम तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और आंखों के नीचे लगाएं।
ये भी पढ़े…
त्वचा के लिए वरदान है एलोवेरा जेल, जानें चेहरे पर जेल लगाने के फायदे
4. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर पानी पिएं।
5. आखों के आसपास कि मलिश करे हल्के हाथों से आखों के आसपास मलिश करने से रक्त सचांर बेहतर होता है।
6. टमाटर के रस से आखों के नीचे मालिश करें। काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
आप इस घरेलू उपाय को एक दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपके डार्क सर्कल्स हल्के पड़ने लग जाएंगे। इस नुस्खे की मदद से आपको कुछ ही हफ्तों में काले घेरों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

