सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि डीसी गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने किसानों से खेती में मशीनीकरण अपनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कृषि में मशीनीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा कर अपनी आर्थिक आय में सुधार कर सकते हैं. पंजाब सरकार ने खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला किया है. सरकार ने खेती के लिए यंत्रों की खरीदी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का एलान किया. दरअसल, सरकार चाहती है कि कृषि में मशीनीकरण को अपनाकर किसान (Farmers) अपनी आय बढ़ा कर अपनी आर्थिक आय में सुधार कर सके पंजाब सरकार के कृषि यंत्रीकरण (एसएमएएम) के तहत कृषि और किसान कल्याण विभाग 28 फरवरी तक लेजर लैण्ड लेवलर, ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक पोटैटो पॉटर, एयर असिस्टेंट स्प्रेयर, न्यूमेटिक प्लांटर, पावर वीडर, ट्रैक्टर अपट्रेंड आदि के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को अपना आवेदन https://agrimachiner ypb.com पोर्टल पर जमा करना होगा. डीसी ने कहा कि राज्य सरकार कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए भी अनुदान दे रही है. पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को विभाग की ओर से प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों का चयन किया जायेगा. इसके साथ ही मौजूदा मशीनरी निर्माता डीलरों की सूची भी पोर्टल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी.
किसे मिलेगी कितनी सब्सिडी
सामान्य श्रेणी के किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. वहीं, विशेष घटक के लिए 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग केंद्रों के लिए 40 प्रतिशत होगी. अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित प्रखंड कृषि विभाग या कृषि अभियंता कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है.
