13वीं किस्त? सम्मान निधि की लिस्ट में यूं चेक करें नाम

0
168

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12 किस्तें जारी हो चुकी हैं. 13वीं किस्त का अभी भी इंतजार है. जनवरी में हीं इस किस्त का किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं. हालांकि, फरवरी महीने के 19 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि नहीं भेजी जा सकी है.

पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है. ये राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है.

‘कृषि क्षेत्र में इंफ्रास्टक्चर पर ज्यादा फोकस,’ बोले नीति आयोग के CEO
किसानों को लगातार ई-केवाईसी कराने के लिए बोला जा रहा था. अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. किसान को जल्द से जल्द पीएम किसान योजना की वेबसाइट या सीएससी सेंटर पर जाकर इस ई-केवाईसी की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं.

बेनिफिशियरी लिस्ट में देखें नाम

आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. यहां बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें कि ई-केवाईसी और लैंड डिटेल यहां पूरी भरी हुई है. अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी. वहीं, अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है.

किसान यहां कर सकते हैं संपर्क
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here