हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली CM पद की शपथ, INDIA गठबंधन के कई नेता रहे मौजूद

0
95

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने गुरुवार (28 नवंबर) को एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान संभाली है। उन्होंने रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता का CM के रूप में यह चौथा कार्यकाल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस दौरान मौजूद रहीं। इसके साथ ही जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी शपथग्रहण के दौरान उपस्थित रहीं
शपथग्रहण समारोह में कई बड़े नेता रहे भी मौजूद रहे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत कई और नेता उपस्थि रहे।

ये भी पढ़े…

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया डीए और महंगाई भत्ता

हेमंत सोरेन के बेटे नितिल सोरेन ने कहा
शपथग्रहण समारोह से पहले हेमंत सोरेन के बेटे नितिल सोरेन ने कहा मैं अपने पिता के शपथग्रहण को लेकर बहुत खुश हूं। हर कोई इसका गवाह बनने आया है। आदिवासियों से मैं कहना चाहूंगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आपके लिए काम कर रहा है और पूरे झारखंड के लिए काम कर रहे है।

इंडिया गठबंधन को 56 सीटों पर जीत
झारखंड में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 वोटों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत दर्ज की थी। JMM के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा। जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 24 सीटों पर जीत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here