सेना के हेलीकॉप्टर से उतारी जा रही राहत सामग्री
श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर, लोगों को निकालनें के लिए आवश्यक रस्सी और सामान को हेलिकॉप्टर से उतारा गया और एक लड़के सहित कई यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया। भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री उतारी जा रही है। तिरुनेलवेली में बारिश।
मदुरै: एक अधिकारी ने कहा कि रक्षा कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित दक्षिणी तमिलनाडु में फंसे लगभग 800 ट्रेन यात्रियों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर लगाया है।
श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर, लोगों को निकालनें के लिए आवश्यक रस्सी और सामान को हेलिकॉप्टर से उतारा गया और एक लड़के सहित कई यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया।
दक्षिणी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “काम शुरू हो गया है, यात्रियों को बचाया जा रहा है।”
यात्रियों को श्रीवैकुंटम से 38 किमी दूर वांची मनियाची रेलवे स्टेशन तक ले जाने के लिए बसों सहित सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। वांची मनियाच्ची स्टेशन से चेन्नई के लिए एक विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी।
300 के करीब यात्री स्कूल में फसे
इससे पहले सोमवार को, एनडीआरएफ अधिकारियों को तिरुचेंदूर-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20606) में यात्रियों को बचाने के लिए एलर्ट किया गया था, जो 17 दिसंबर को 20.25 बजे तिरुचेंदूर से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी।
भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेन को थूथुकुडी जिले के श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था।
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर, 800 यात्री फंसे हुए थे और उनमें से लगभग 500 श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर थे और लगभग 300 ने पास के एक स्कूल में शरण ली थी।

