नई दिल्ली। पांकी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रोजेक्ट संपूर्णा के अंतर्गत हर्ष जोहार पाठ्यक्रम को शिक्षकों के बीच अनुस्थापित किया गया।
यह पाठ्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक भावनात्मक शिक्षा का विकास करना है, जो सकारात्मक संबंध, आत्मसम्मान, समानुभूति, भावनात्मक दृढता, स्वं-जागरूकता जैसे नौ कौशलों पर ध्यान देती है हर्ष जोहार के रिप्रेजेंटेटिव कोमल और सौरव सिंह द्वारा सभी शिक्षकों में बीच एक गतिविधि कराई गई जो इस पाठ्यक्रम के सकारात्मक संबंध कौशल पर आधारित थी। जिससे शिक्षकों के में एक समझ बन सके। बच्चों के बीच इस पाठ्यक्रम के संचालन हेतु चर्चा भी मुख्य बिंदु रहा। विद्यालय की वार्डन निशा रानी ने बताया कि प्रोजेक्ट संपूर्ण के तहत विद्यालय के बालिकाओं में आत्म जागरूकता आई है।
वह एक-दूसरे की भावनाओं को समझ रहे हैं। अब यह पाठ्यक्रम उन्हें संपूर्ण बनाएगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेगा। पाठ्यक्रम से ना सिर्फ बच्चों में बल्कि हम शिक्षकों में भी कौशल का विकास होगा। इस कार्यक्रम में वार्डन निशा रानी के साथ सह-शिक्षिका शीला कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, बहलेन पूर्ति, राधिका कुमारी, मीना कुमारी, विमला कुमारी शिक्षक उपेंद्र सर, दीनानाथ सर एवं प्रोजेक्ट संपूर्ण से कोमल रानी और सौरव सिंह उपस्थित थे।
