पंचायत खबर टोली
अहमदाबाद: गुजरात में आज पंचायत चुनाव हो रहा है। सुबह से ही मतदाता लंबी—लंबी लाईन लगाकर ग्राम पंचायत चुनाव में अपने पसंदिदा मतदाताओं को वोट देने के लिए कतार में लगे दिखे। राज्य के 10,318 ग्राम पंचायतों में चुनाव संचालित किया जा रहा है। और नतीजे 29 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 10,318 ग्राम पंचायतों में सवा लाख से अधिक प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, तथा डेढ़ लाख अधिकारी व कर्मचारी चुनाव व्यवस्था को संचालित को संचालित करने में लगे हुए हैं।
राज्य के मतदाता 25.46 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। पंचायत विभाग के अनुसार राज्य में 14,017 ग्राम पंचायत हैं जबकि गांवों की कुल संख्या 18,584 हैं। दिसंबर में 10,318 पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़े जाते। हर मतदाता दो वोट डालता है जिसमें से एक सरपंच के लिए और दूसरा वार्ड के पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए होता है।
