मजदूर दिवस पर गाजीपुर के सभी ग्रामसभा में रोजगार दिवस का आयोजन

0
1328

पंचायत खबर डेस्क

गाजीपुर : जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देशानुसार विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर जनपद गाजीपुर की 1237 ग्राम सभाओं मे रोजगार दिवस के निर्देश थे जिसमे शत प्रतिशत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

उन्होने बताया कि रोजगार दिवस के अवसर पर सभी मजदूरों को उनके मांग पर 100 दिन का काम मिलेगा। 01 अप्रैल से नयी भुगतान प्रणाली एन0ई0एफ0एम0एस0 लागू हो जाने के फलस्वरूप मजदूरों के खाते मे तत्काल भुगतान की सुविधा उपलव्ध हो गयी है। इसके लिए व्लाको मे रोजगार सेवको के माध्यम से आधार नं0 फीड करने की कार्यवाही की जा रही । इसके बेबसाईड पर फीड हो जाने पर मात्र तीन घंटे के अंदर मजदूर के खाते मे पैसा अन्तरित हो जायेगा।

gram sabha(1)

जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत कमजोर वर्गो के लिए व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं खास तोर पर वृक्षारोपण हेतु उनसे रोजगार दिवस के अवसर पर मांग ली गयी कि वे अपने खेत खलिहान पर कौन-कौन से पेड़ तथा कितनी संख्या मे लगवाना चाहते है। मजदूरो द्वारा जो गढढा खोदा जायेगा उससे उनको उसपर मनरेगा योजना से मजदूरी भी मिलेगी और पेड़ भी मिलेगा एवं मालिकाना हक भी व्यक्तिगत लाभार्थी का ही होगा। मई माह तक वृक्षारोपण हेतु गढढो को खोदा जाना है सिससे जून मे गढढे खाली रहे और धूप से कीड़े-मकोड़े मर जाय और जुलाई माह मे वृक्षारोपण करा दिया जाय। पेड़ो की सिचाई हेतु नाली इस समय बनावाना उपयुक्त है क्यो कि इस समय खेत खाली है।

इस अवसर पर जांब कार्ड पंजीकरण के 124 मामले आये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जांब कार्ड की मांग करने वाले मजदूरों को तत्काल कार्ड दिया जाय साथ ही उनको काम भी आवंटित कर दिया जाय।

जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा रोजगार दिवस इसी तरह प्रत्येक माह की पहली तारीख को आयोजित किया जायेगा। अगले माह से इस रोजगार दिवस कार्यक्रम मे शिक्षा व स्वास्थ्य की योजनाओं एवं कर्मियों को जोड़ दिया जायेगा जिससे ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य व शिक्षा के कार्यक्रमों को बढावा देकर जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराया जा सके। उन्होने बताया कि वृ़द्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन सहित मनरेगा के लाभार्थियों के आधार कार्ड नं0 को बेबसाईट पर फीड कर देने पर खाते मे उनकी पेंशन व मनरेगा की धनराशि तीन घण्टे के अन्दर ही खाते मे अंतरित हो जायेगी।

gramsabha 2

यह कार्यक्रम मुहम्मदाबाद व्लाक मे मलिकपुरा, असावर, बढईपुर, चक रूकुन्दीपुर, कासिमाबाद के ग्राम सवना, शक्करपुर, उचौरी, धरवांकला, महेरी, खेताबपुर, सदर मे हुसेनपुर, भदौरा मे ताजपुर कला, सादात मे खजुरहट, पट्टीगरीब, भीमापार, सलेमपुर बघाई, अराजी कस्बास्वाद, मनिहारी मे चौकरी, सैदपुर मे कोड़री, खरौना, देवकली मे खिदिरपुर, बाराचंवर मे लखनवाती, उचडीह, चकफातमा आदि गांवो मे बृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा अनय कुमार मिश्रा ने विकास खण्ड सदर के कई ग्रामो का दौरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here