Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा पूरी तरह से गर्मा चुका है। सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक चुनावी रण में उतरकर अपने प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीताने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैथल जिले में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में वोटों की अपील करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों को एक अच्छी खबर सुनाई।
कृषि मंत्री का ऐलान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब हमारे देश का बासमती चावल बिना एक्सपोर्ट ड्यूटी के विदेशों में जाएगा। जिससे हमारे देश का ज्यादा से ज्यादा बासमती चावल एक्सपोर्ट हो पाएगा। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा।
ये भी पढ़े…
बिहार में चाय की खेती करने पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ
उन्होंने ये भी कहा कि पहले एक्सपोर्ट ड्यूटी लगने की वजह से हमारे देश के बासमती चावल की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत ज्यादा थी। जिसके चलते हमारे देश का चावल कम मात्रा में बिक पाता था। लेकिन अब एक्सपोर्ट ड्यूटी हटने से विदेश में हमारे बासमती चावल की डिमांड बढ़ गई है। जिसका सीधा फायदा हमारे किसान भाइयों को पहुंचेगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इससे पहले पाकिस्तान ने एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म किया हुआ था। इसीलिए विदेश में उसका बासमती चावल सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होता था लेकिन अब हमारे देश का बासमती चावल भी विदेशों में जाएगा। और इसे जाहिर है की किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
