सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, IDBI बैंक में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

0
260

पूजा

IDBI Bank Recruitment 2025: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 119 पदों पर भर्तियां होंगी। इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in पर चल रही है। जिसमें अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान रखें, हर बैंक पद के लिए अलग-अलग अंतिम तारीख तय की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि जरूर जांचें।

आईडीबीआई बैंक 2025 लास्ट डेट
आईडीबीआई बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 7 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अप्रैल 2025 तक का समय मिला है। जो छात्र इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहता है। वहा नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आईडीबीआई बैंक में कितनी होगी फीस
आईडीबीआई की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसके साथ ही इसमें स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए 1050 रुपये फीस के तौर पर जमा करना होगा। वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 250 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े…

 

अप्रैल 2025 टॉप सरकारी भर्तियों की लिस्ट!12वीं पास तुंरत करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी

ऐसे करें आवेदन
1. IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
2. वेबसाइट की होम पेज पर “Careers” या “Current Openings” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब Apply Online for Various Post के लिंक पर जाना होगा।
4. इसके बाद नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता की पुष्टि करें।
5. निर्धारित डेट के भीतर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
6. अब डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
7. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here