वर्षा वर्मा
Congress Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “गारंटी का मतलब है कि यह जनता का अधिकार है। दिल्ली के लोगों के लिए पांच गारंटी की घोषणा की गई है। अभी दिल्ली में व्यापार करने में आसानी की बात नहीं बल्कि सांस लेने में आसानी की बात हो रही है। अगर आप प्रदूषण और रासायनिक संदूषण के लिए कोई भी पैरामीटर देखेंगे तो कोई भी दिल्ली से मेल नहीं खा सकता। न तो भाजपा और न ही दिल्ली की आप सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।”
कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “कर्नाटक चुनाव में हमने सबसे पहले गारंटी शब्द का प्रयोग किया। हम लोगों को यह विश्वास दिलाना चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है। ये गारंटी न केवल कांग्रेस पार्टी का है, बल्कि जनता का अधिकार भी है। डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में सबसे पहले हमने कानून को गारंटी के रूप में लाया था।”
ये भी पढ़े…
महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सीएम योगी का बयान, घटना को लेकर बताई ये अहम बात
कांग्रेस की पांच गारंटी
1. कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया वादा।
2. 25 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया।
3. 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर
4. मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा।
5. कांग्रेस अगर दिल्ली में सत्ता में आई तो जातिगत जनगणना कराएगी और पूर्वांचलियों के लिए मंत्रालय बनाएगी।

