गेंदे के फूल की अच्छी पैदावार के लिए खेतो में डालें ये खाद, बंपर होगी पैदावार

0
356
पूजा

 

भारत में गेंदे का एक महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि इसका इस्तेमाल लोग कई तरीके से करते है। जैसे पूजा अर्चना, शादी-ब्याह और सरकारी एवं निजी संस्थानों में आयोजित विभिन्न समारोहों के अवसर पर सजाने एवं अतिथियों के स्वागतार्थ माला, बुके, फूलदान आदि में भी इसका प्रयोग किया जाता है। इसे लोग घर के गमले या बगीचे में भी लगाना पसंद करते हैं। गेंदे के फूलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे पूरे साल उगाया जाता है। और मंडियों में पूरे साल इसकी मांग बनी रहती है। किसान इसकी खेती करके काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते है। लेकिन कई बार गेंदे के फूल बड़े और चमकदार नहीं हो पाते हैं। जिससे उन फूलों की डिमांड कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपको गेंदे के बड़े और चमकदार फूल चाहिए। तो आप अपने खेतों और बगीचों में इन चार जरूरी खादों का इस्तेमाल कर सकते है।

 

 

गेंदे के पौधे में डालें ये खाद
गेंदे के फूल को बड़ा और चमकदार करने के लिए किसान अपने खेतों, बगीचे और गमलों में कंपोस्ट, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का इस्तेमाल कर सकते है। इन खादों को पौधे में डालने से पौधों की क्वालिटी और साइज काफी अच्छी हो जाती है। हालांकि खाद की मात्रा खेतों में 20-25 टन कंपोस्ट, 150 किलो नाइट्रोजन, 100 किलो फास्फोरस और इतना ही पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से डालना चाहिए। कंपोस्ट, फास्फोरस, पोटाश की पूरी मात्रा नाइट्रोजन की आधी मात्रा खेत की तैयारी करते समय डाल देना चाहिए। जबकि नाइट्रोजन की आधी मात्रा पौधे लगाने के एक माह बाद देना चाहिए। इसके अलावा गमले में ये खाद आप थोड़ा-थोड़ा करके डाल सकते हैं।

 

ये भी पढ़े…

 

न हुआ मुनाफा, ना निकली लागत! पत्ता गोभी के दाम गिरने से किसान परेशान, सरकार से कर रहे मांग

 

सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण
गेंदे की खेती में सिंचाई और मौसम दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गेंदे के पोधो को अधिक नमी की आवश्यकता नहीं होती। बेहतर जल निकासी होने पर गर्मी के दिनों में 7-8 दिन के अंतराल से तथा सर्दियों में 11 -14 दिन के अंतराल पर सिंचाई की जानी चाहिए। सिंचाई के अलावा गेंदे के पौधों में कम से कम दो बार निराई-गुड़ाई करना जरूरी होता है। पहला गुड़ाई पौधों रोपने के 20-25 दिन बाद और दूसरी गुड़ाई 40-45 दिन बाद करनी चाहिए। इसी के साथ समय-समय पर खरपतवार नियंत्रण करना चाहिए। खेतो में पौधे लगाने के 30 दिन बाद ऊपर वाले भाग को नोचना चाहिए। जिससे सहायक पौधों की वृध्दि अधिक हो सके।

 

 

गमले में गेंदे का पौधा कैसे लगाएं
गेंदे के फूल को आप बीज या कटिंग की मदद से उगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले जल निकासी वाले गमले में साफ मिट्टी डालें। गमले में ऊपर तक मिट्टी नही होनी चाहिए। ऐसा करने पर पानी के लिए जगह नहीं बच पाएगी। इसके बाद गमले में गेंदे के बीज डालें और उसके ऊपर हल्की-हल्की मिट्टी डाल दें। फिर गमले में पानी डालें जिससे बीज और मिट्टी को नमी मिल सके। ऐसा करने से आपका पौधा लगभग 3 महीने में तैयार हो जाएगा।

 

 

ऐसे करें गेंदे की खेती
गेंदे की खेती करना काफी आसान है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई की जाती है। उसके बाद खेत बराबर करके खाद का छिड़काव किया जाता है। उसके बाद पूरे खेत में मेड बना दिए जाते हैं। फिर गेंदे के पौधे को एक-एक फिट की दूरी पर लगा दिया जाता है। इसके बाद इसकी सिंचाई करें। वही, पौधा लगाने के महज 60 दिनों बाद फूल निकलना शुरू हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here