इन राज्‍यों में कोहरे और बारि‍श का अलर्ट, शीतलहर किसानाें के लिए मुसीबत

0
102

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से ज्‍यादातर राज्‍यों में शीतलहर चलने के बाद इसका दायरा घटने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी कई राज्‍यों में शीतलहर चलने के साथ कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख, हि‍म‍ाचल में शीललहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ज्‍यादातर हिस्सों में शीतलहर की स्थित‍ि बनी रहेगी। वहीं, अगले 2 दिन मध्य भारत में शीतलहर चलने का अनुमान है। उसके बाद इसमें कमी आएगी। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर लो प्रेशर एरिया बना है। इसके प्रभाव से आज और कल तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ऐसी रही तापमान की स्थिति‍
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में 0°C से नीचे तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के ज्‍यादातर ह‍िस्‍सों में और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में 0-6°C न्‍यूनतम तापमान में दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य तथा पश्चिम भारत के शेष भागों में 6-12°C तापमान रहा। वहीं तापमान में लगातार कमी के कारण कई इलाकों में पाला पड़ने की समस्‍या सामने आ रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। हाल ही में हरि‍याणा के हिसार में पाला पड़ने से सरसों और सब्जियों की फसल चौपट होने की खबर सामने आई थी। वहीं बीते दिन राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मालूम हो क‍ि ज्‍यादातर राज्‍यों में बीते 10 दिन से शीतलहर जारी है। ऐसे में कई फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी है।

ये भी पढ़े…

राजस्थान और मध्यप्रदेश में शीतलहर का कहर, पहाडी इलाकों में बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ी ठंड

दिल्‍ली में कड़ाके की ठंड
आज भी दिल्‍ली-एनसीआर में तापमान कम पर बरकरार है। बीते दिन यहां न्‍यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज घने कोहरे के साथ ही न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधि‍कतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। लंबे समय से प्रदूषण की समस्‍या जस की तस बनी हुई है। आईएमडी ने हरियाणा-चंडीगढ़-दि‍ल्‍ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, नॉर्थ-ईस्‍ट के कई राज्‍यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 से 20 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 17 से 19 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here