राजधानी दिल्ली में इस ​साल भी रहेगी पटाखे जलाने पर रोक, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी

0
175

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। दरअसल दिवाली के नजदीक आते ही लोगों के मन में पटाखे, नए कपड़े और मिठाई का खयाल आने लगता है। लेकिन हर साल दिवाली के आस-पास दिल्ली में प्रदूषण बढ़ जाता है और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में पटाखों पर बैन लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेगा और जनता को भी सांस लेने में होने वाली परेशानी कम होगी। हालांकि दिल्ली में इस साल भी पटाखों की बिक्री, उत्पादन और स्टोरेज पर रोक लगा दी गई है। पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी बैन रहेगा। सर्दी के मौसम में होने वाले प्रदूषण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ये जानकारी दी है। गोपाल राय का कहना है कि इस बैन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग साथ मिलकर काम करेंगे। उनका कहना है कि ये बैन 1 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

मंत्री राय ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है।

आगामी दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। उन्होने कहा ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें।

हालांकि सरकार के लिए पटाखों पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि बैन के बावजूद कुछ लोग पटाखे फोड़ने से बाज नहीं आते और ब्लैक में धड़ल्ले से पटाखों की बिक्री होती है। दिवाली पर प्रदूषण इस हद तक बढ़ जाता है कि सांस लेने में तकलीफ के अलावा आंखों में भी चुभन होने लगती है।

दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि दिल्ली का हर नागरिक एक प्रदूषण योद्धा बन कर पर्यावरण को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लेगा तो प्रदूषण के कारण लोगों की सांसों पर जो संकट आता है। उससे हम उन्हें बचा सकेंगे। उन्होंने कहा हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते हैं कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर त्योहार मनाएं। हमें त्योहार को धूमधाम से मनाना है लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here