बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी,पटना के द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया गया

0
292

ग्लोबल प्रोग्राम नवादा जिला के कौवाकोल प्रखंड के पांच पंचायत के बीस गांव मे चलाया जा रहा है। ग्लोबल प्रोग्राम जलवायु परिवर्तन, सुखाड़,आजीविका के संसाधन मे सुधार और(DRR) आपदा के जोखिम को कम करने के लिए चलाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन नवादा और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाने की तिथि 14 – 20 अप्रैल 2023 घोषित की गई है। आपदा प्रबंधन नवादा के द्वारा बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी को पांच पंचायत के स्कूल मे प्रभात फेरी,अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ और कार्य युवा दल ( Task Force) को ग्लोबल प्रोग्राम अन्तर्गत प्रशिक्षण देना है।इसका सुभारभ 14 – 15 अप्रैल को कौवाकोल पंचायत, सोखोदेवरा पंचायत, लालपुर पंचायत, मननपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विधालय मे प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम मे 576 बच्चो ने भाग लिया। आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी,पटना के द्वारा ग्लोबल प्रोग्राम अन्तर्गत अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ को बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी के निदेशक फादर दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये अग्नि सुरक्षा जागरूकता रथ तीन दिनो तक चलाया जाएगा साथ ही कार्य युवा दल ( TaskForce) का प्रशिक्षण सोखोदेवरा आश्रम के राजेन्द्र प्रसाद हाँल मे डा० श्रवण कुमार सिंह ( नेशनल ट्रेनर) के द्वारा आग से बचाव दुघर्टना के समय कैसे अपना और समुदाय को सुरक्षित रखेगे एव अग्नि यंत्र के द्वारा माॅक ड्रील को महिला एवंम पुरूषो के द्वारा कराया गया।श्री जौन डीकूज ग्लोबल प्रोग्राम समन्वयक ने अग्नि सुरक्षा पर “पावर पॉइंट प्रदर्शन” के द्वारा लोगो को जानकारी दी।

कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए फादर दिनेश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रशिक्षण का उदेश्य समुदाय का गुणवत्तापूर्ण बदलाव है। वही श्री अरविन्द ग्राम निर्माण मंडल के मंत्री ने कहा कि बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी के द्वारा गांव के लोगो की क्षमता बर्धन के लिए अग्नि सुरक्षा पर लोगो को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी कार्यक्रम किया जा रहा है।ये काफी सराहनीय कदम है।मौके पर कार्यकर्ता श्री छोटे लाल दास, श्री शिव कुमार दास, श्री टुसेंदर कुमार भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here