
छपरा: छपरा कलेक्ट्रेट इन दिनों बॉलीवुड के रंग में रंग गया है। यहां चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनके साथियों की मौजूदगी में एक नई हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अमित कुमार राय, जो इससे पहले ओह माय गॉड (ओएमजी) 1 और ओएमजी 2 जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट परिसर में उमड़ पड़े। लोगों में पंकज त्रिपाठी को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से वीडियो बनाने और फोटो खींचने पर पाबंदी है, लेकिन उत्साही भीड़ ने इन निर्देशों की कई बार अवहेलना की। स्थिति को संभालने के लिए कई बार पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
ये भी पढ़े…
सीएम योगी ने जताई चिंता: ‘मुर्शिदाबाद में वक्फ के नाम पर मारे जा रहे लोग’
शूटिंग के दौरान कलेक्ट्रेट के कई अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक भी सेट पर मौजूद रहे और कलाकारों से मुलाकात करते देखे गए। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिल रही है, और सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

