नोटबंदी से किसानों की आमदनी घटेगी..छोटे किसानों पर अधिक असर

0
647

आर. श्रीराम

नई दिल्ली:केंद्र की सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि नोटबंदी का किसानो पर कोई असर नहीं हुआ है। अपितु रबी की बुआई काफी बेहतर हुई है। किसानों को नोटबंदी से राहत देने के लिए कई तरह के उपाय किये गये हैं। लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और है। विशेषज्ञों की राय सरकार की भावना से अलग है। एक तरफ जहां किसान बेहतर मानसून की बदौलत इस उम्मीद में थे कि इस साल उनकी कमाई 20 फीसदी से भी अधिक बढ़ेगी,वहीं नोटबंदी के फैसले ने इस उम्मीद का पलीता लगा दिया है या यूं कहें सब गुर गोबर हो गया है और नोटबंदी के बाद उन्हें अब कमाई में 50 फीसदी गिरावट की आशंका है।

new-note-bandi-mediमंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे किसान नोटबंदी से पहले कमाई 20.6 फीसदी बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे और अब वह महज आठ फीसदी आय बढ़ने की उम्मीद है। इस तरह कमाई के अनुमान में 50 फीसदी से भी अधिक की गिरावट आई है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि छोटे किसान नकदी की कमी और बैंकिंग सुविधा के अभाव में फसल को कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं।
नकदी की कमी से घटी फसलों की कीमत
जेएम फाईनेंशियल द्वारा जारी रिपोर्ट बताती है कि  बेहतर मानसून और बंपर पैदावार से फसलों को दाम नहीं घटे हैं बल्कि नकदी की कमी से ऐसा हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसानों ने बताया कि नकदी की कमी से मंडी के खरीद-बिक्री काफी कम हो रही है और ऐसे में जो खरीदार मिल जाता है उसे वह कम दाम पर भी फसल बेच रहे हैं। हालांकि, छोटे किसानों की तुलना में बड़े किसान कुछ बेहतर स्थिति में हैं।

notes-ban-farmers-suffer-commodity-prices-weakeगैर कृषि क्षेत्र पर भी होगा प्रभाव
जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि से आमदनी घटने के साथ गैर-कृषि वाले क्षेत्रों में भी कमाई घटेगी। गैर-कृषि क्षेत्र से पहले छह फीसदी के करीब कमाई की उम्मीद थी लेकिन अब तीन फीसदी कमाई होने की ही उम्मीद रह गई है। जेएम फाइनेंशियल ने सात राज्यों की स्थिति के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

punjab-farmer_1476475278क्या है वजह

  • नकदी के लिए कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर
  •  सस्ते और खराब गुणवत्ता वाला बीज कर रहे इस्तेमाल नई फसल के लिए
  • खेती के लिए नई मशीन खरीदने से परहेज कर रहे छोटे किसान
  • नकदी की कमी की वजह से मंडी में खरीद-बिक्री में गिरावट आई

  उम्मीद पर पानी फिरा :छोटे  किसान नोटबंदी से पहले 20.6फीसदी कमाई बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन नोट बंदी के फैसले ने उनको बहुत नुकसान पहुंचाया पहै। उम्मीद की जा रही है कि छोटे किसानों की कमाई मे 8.8 फीसदी कमाई में बढ़ोत्तरी होगी।
(हिन्दुस्तान से साभार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here