किसानों का बिजली बिल होगा माफ, आज ​ही करे ये जरूरी काम

0
197

वर्षा वर्मा

PM KUSUM Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, किसानों को अब बिजली बिल देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी क्यांकि सरकार किसानों के लिए मुक्त सौर पंप योजना (पीएम कुसुम) के तहत सरकार सौर पंपों की स्थापना के लिए वित्तिय सहायता प्रदान कर रही है। जानकारी के मुताबिक इसके तहत किसान अपने कृषि पंपों के लिए सौर पंप लगा सकते हैं और इससे उत्पन्न ऊर्जा का उपयोग सिंचाई के लिए कर सकते हैं। अतिरिक्त ऊर्जा को डिस्कॉम को बेचने का भी विकल्प है। इस योजना में किसानों को सब्सिडी दी जाती है और कुछ राज्यों में इसे और भी बढ़ाया गया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को मुफ्त या कम दर पर बिजली उपलब्ध कराना है।

मुफ्त सौर पंप योजना (पीएम कुसुम) के तहत किसानों को सौर पंप लगाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। इसमें किसानों को अपनी जमीन पर सिंचाई के लिए सौर पंप लगाने की सुविधा मिलती है, और वे इसके द्वारा उत्पादित बिजली का उपयोग स्वयं कर सकते हैं या इसे डिस्कॉम को बेच सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, योजना में किसानों को 30-50% की सब्सिडी मिलती है। और कुछ राज्यों में इस सब्सिडी को और बढ़ाया जाता है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को मुफ्त बिजली आपूर्ति प्रदान करना है। मुफ्त सौर पंप योजना (पीएम कुसुम) के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने राज्य के ऊर्जा विभाग या संबंधित कृषि विभाग से संपर्क करना होगा।

ये भी पढ़े…

सरकार ने महाअभियान की अंतिम तिथि को बढ़ाकर किया 26 जनवरी, बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

आवेदन प्रक्रिया में, किसान अपनी भूमि और पंप की जानकारी जमा करते हैं। और सरकार द्वारा तय सब्सिडी के आधार पर सहायता प्राप्त करते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए, अपने राज्य की वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) या ऊर्जा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएँ। और सरकार द्वारा चलाई इस पीएम कुसुम योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको पहले अपनी राज्य सरकार या संबंधित विभाग से जानकारी लेनी होगी। आवेदन प्रक्रिया में आपको किसान के पंप और जमीन से संबंधित जानकारी भरनी होगी। आवेदन राज्य बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) द्वारा लिया जाता है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी और अन्य विवरण भी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट देखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here