बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अप्रैल से सस्ती होगी बिजली, धान की खेती में किसानों को मिलेगा फायदा

0
282

 

वर्षा वर्मा

पटना:  बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने 1 अप्रैल से राज्य में बिजली दरों में बदलाव की घोषणा की है। इससे किसानों और बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। खासतौर पर अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे कम खर्च करना होगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरों में 54 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। जिससे उनकी खर्चे में भी कमी आएगी।

 

 

 

किसानों को मिलेगा फायदा
अगर आपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाया है, तो आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के छह महीने बाद तक लोड से अधिक बिजली खपत करने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। इसके अलावा, अगर आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं और स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाते हैं, तो आपको बिजली खपत पर 79 पैसे प्रति यूनिट का लाभ मिलेगा। यह कदम किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इससे उनकी बिजली की लागत में कमी आएगी, खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को इसका बड़ा फायदा होगा।

 

 

ये भी पढ़े…

 

मुस्कान जेल में सिलेगी कपड़े, प्रेमी साहिल को मिली खेती करने की इजाजत

 

 

नई दरों से मिलेगी राहत
बिहार में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए घरेलू श्रेणी की बिजली दरों में बदलाव किया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में दो स्लैब बनाए गए हैं। जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत 50 यूनिट से अधिक होगी, उन्हें 54 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी। वहीं, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की अतिरिक्त राहत मिलेगी, जिससे उनका कुल लाभ 79 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा।

 

 

औद्योगिक इकाइयों को भी राहत
बिजली कंपनियों ने औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। जिसे बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने स्वीकार नहीं किया। इसके अलावा, अगर औद्योगिक उपभोक्ता डिजिटल भुगतान करते हैं, तो उन्हें एक फीसद या 50 हजार रुपये तक की छूट भी मिल सकती है।

 

ये भी पढ़े…

 

कभी बंजर जमीन से गुजारा था मुश्किल, आज लाखों में होती है कमाई

 

कृषि क्षेत्र को नई राहत
कृषि क्षेत्र को भी इस नई बिजली दरों से फायदा होने वाला है। खासतौर पर कोल्ड स्टोरेज के लिए नई श्रेणी बनाई गई है। अब 74 किलोवाट तक के अनुबंध मांग वाले कोल्ड स्टोरेज को एलटी-आईएएस श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही एचटी कोल्ड स्टोरेज के लिए भी नई श्रेणी बनाई गई है। जिसमें 50 केवीए से लेकर 1500 केवीए तक के कोल्ड स्टोरेज शामिल हैं। इस फैसले से कृषि उत्पादों के भंडारण में सुधार होगा और किसानों को फायदा मिलेगा।

 

 

1 अप्रैल से लागू होने वाली नई दरें

  • कुटीर ज्योति (0-50 यूनिट) 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • 50 यूनिट से अधिक (ग्रामीण क्षेत्र) 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • 1-100 यूनिट (शहरी घरेलू) 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • 100 यूनिट से अधिक (शहरी घरेलू) 8.95 रुपये प्रति यूनिट
  • यह नई दरें 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगी, जिससे पूरे राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here