बिहार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, देशभक्ति से प्रेरित पिता ने बेटी का नाम रखा ‘सिंदूरी’

0
217
वर्षा वर्मा

 

 

 

Bihar:  भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” का शोर अब सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के दिलों तक गूंज रहा है। हर ओर बस एक ही चर्चा है “ऑपरेशन सिंदूर” देश की इसी भावना से प्रेरित होकर कटिहार में एक अनोखा लम्हा देखने को मिला। एक शख्स ने अपनी नवजात बच्ची का नाम “सिंदूरी” रखा है।

 

 

 

कुर्सेला के रहने वाले संतोष मंडल और राखी कुमारी ने अपनी बेटी का नाम “सिंदूरी” रखा है। वजह जिस दिन ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। उसी दिन उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया। परिवार को यह पल इतना खास लगा कि उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को बेटी के नाम से जोड़ दिया। सिंदूरी के पिता संतोष मंडल कहते हैं कि हमारी बेटी देश की जीत के दिन आई, इसलिए हमने उसका नाम सिंदूरी रखा है, यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

 

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

किस पौधे से बनता है सिंदूर? जानिए इसे गमले में बीज या कलम से उगाने का सही तरीका

 

 

नाना कुंदन मंडल कहते हैं कि एक तरफ पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की जीत और उसी दिन बेटी का जन्म दोनों ही उनके लिए गौरव का विषय है। नाना कहते हैं कि बड़े होकर सिंदूरी को सेना में भेजेंगे। मामी सिंपल देवी कहती है कि हमारी सिंदूरी अब सिर्फ हमारी नहीं पूरे इलाके की शान बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर के साथ अब सिर्फ सुना ही नहीं आम भारतीय भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह लम्हा सिर्फ एक नामकरण नहीं, देशभक्त और भावनात्मक जुड़ाव की एक मिसाल बन गया है। देशभक्ति के इस रंग में रंगी सिंदूरी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here