Cumin and Jaggery Benefits: जीरे का इस्तेमाल न सिर्फ खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। बल्कि इसका प्रयोग स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए होता है। मुख्य रूप से जीरे का पानी आपके हेल्थ को बेहतर करने के साथ-साथ पाचन संबंधी विकारों को दूर कर सकता है। इसके अलावा जीरे का पानी पीने से कई तरह की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके फायदों को बढ़ाने के लिए आप जीरा और गुड़ से तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल जीरा और गुड़ का पानी आपकी पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने से लेकर कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसके अलावा जीरा और गुड़ का एक साथ सेवन करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

जीरे और गुड़ का सेवन करने से शरीर की गंदगी को बाहर किया जा सकता है। दरअसल गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के खनिज होते हैं जिससे शरीर की गंदगी को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा यह श्वसन और पाचन तंत्र को भी साफ करने में प्रभावी हो सकता है। आप रोजाना दिन में 1 से 2 बार जीरा और गुड़ का पानी पी सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा। साथ ही शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप गुड़ और जीरा का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती हैं। वेट लॉस के लिए आप जीरा और गुड़ से तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं।
ये भी पढ़े…
गुड़ और अदरक खाने से दूर होंगी ये बीमारियां, जानिए गुड़ अदरक खाने के फायदे
गुड़ और जीरा का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसमें आयरन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं जिससे आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसके साथ ही यह सर्दी, फ्लू और संक्रमण के खतरों को कम कर सकती है। वहीं पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप जीरा और गुड़ से तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन और अकड़न की परेशानी को कम की जा सकती है। इसके अलावा दही में जीरा और गुड़ डालकर खाने से आपकी पाचन संबंधी विकार दूर हो सकते हैं। दरअसल इन दोनों में ही गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपके गट को बेहतर कर सकते हैं। इससे कब्ज के साथ-साथ अन्य पाचन संबंधी विकारों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
गुड़ और जीरे का पानी तैयार करके आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा और 1 गुड़ का टुकड़ा डालकर उबाल लें। अब इस पानी का सेवन करें। इसके अलावा आप दही में भुना जीरा और गुड़ डालकर भी खा सकते हैं।
