सोने से पहले खाएं लहसुन दूर होंगी ये परेशानियां, झुर्रियों से लेकर झाइयां तक होंगी कम

0
178

Raw Garlic at Night: लहसुन का इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों को तैयार करने के लिए किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी हेल्दी मानी जाती है। इसलिए कई बड़े-बुजुर्ग सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के अलावा अगर आप रात में कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं। तो इससे आपकी स्किन संबंधी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। दरअसल रात में सोने से पहले कच्चा लहसुन खाने से स्किन पर होने वाली झुर्रियों के साथ-साथ स्किन के पिंपल्स, स्ट्रेच मार्क्स भी कम हो सकते हैं। आइए जानते हैं सोने से पहले कच्चा लहसुन खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

वर्षा वर्मा

 

पिंपल्स और स्ट्रेच मार्क की परेशानी होगी कम
रात में सोने से पहले कच्चा लहसुन खाने से पिंपल्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। जिससे पिंपल्स की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए सोने से पहले 2 से 3 लहसुन की कलियां लें इसे गुनगुने पानी के साथ खाएं। इससे काफी हद तक पिंपल्स की परेशानी कम हो सकती है। और सोने से पहले गर्म पानी के साथ कच्चा लहसुन खाने से चेहरे पर होने वाले स्ट्रेच मार्क को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे ब्राउन शुगर के साथ प्रभावित हिस्से पर भी लगा सकते हैं। इससे काफी हद तक स्ट्रेच मार्क की परेशानी कम हो सकती है।

ये भी पढ़े…

सर्दियों में हेल्दी रहना है तो आज ही डाइट में शामिल करें Corn, जानें इसके फायदे

 

फोड़े-फुंसियों का करे इलाज
कच्चा लहसुन खाने से फोड़े-फुंसी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। लहसुन चबाने से शरीर में खून साफ होते है जिससे स्किन पर होने वाली फोड़े-फुंसी की परेशानी का काफी हद तक इलाज किया जा सकता है। साथ ही बिना कारण होने वाले घाव को भी कम किया जा सकता है। और रात में सोने से पहले कच्चा लहसुन खाने से झुर्रियों की शिकायत कम हो सकती है। इसमें लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो झुर्रियों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। और चेहरे पर होने वाली व्हाइटहेड और ब्लैकहेड की समस्या को दूर करने के लिए सोने से पहले आप कच्चा लहसुन खाएं। इसके अलावा कच्चे लहसुन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे काफी हद तक ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here