करेले की खेती से करें लाखों रुपये की कमाई,छह से आठ महीने होगी जमकर पैदावार

0
441
वर्षा वर्मा

Karela Ki Kheti: आज के समय में किसान लगातार खेती में बदलाव कर रहे हैं। क्योंकि वे पारंपरिक खेती से हटकर आय बढ़ाने वाली खेती पर ध्यान दे रहे हैं।दरअसल किसानों को अक्सर सिर्फ फसलों पर निर्भरता के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जियों (जैसे लौकी, कद्दू, खीरा, करेले, झींगा, टमाटर, फूल गोभी) की खेती पर भी जोर दे रहे हैं। किसानों को खीरे की खेती करने से बड़ा फायदा मिल सकता है। किसान लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि इसकी बाजारों में मांग बहुत अधिक रहती है।

अररिया जिले के एक किसान का कहाना है की वे अपने खेतों में करेले लगाया करते है। उन्हें बताया कि इस सीजन में करेला की खेती से लगभग 2 लाख रुपए की कमाई हुई है। जबकि उन्होंने बताया कि वे अभी लगभग 15 साल से खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फसल में कम लागत में अधिक मुनाफा मिलता है। लेकिन इस साल बारिश कम होने से ज्यादा कमाई नहीं हुई है। लेकिन फिर भी ठीक मुनाफा देखने को मिला है। इस साल भी करेला की खेती अक्टूबर से नवंबर तक होगी।

ये भी पढ़े…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अब उत्तर प्रदेश होगा गड्ढा मुक्त

अब करेले की खेती से लाखों रुपये की कमाई होगी। इस फसल के लगाने के बाद छह से आठ महीने तक जमकर पैदावार मिलती है। ऐसे समय पर अररिया की जलवायु में कई तरह का करेला लगाया जा सकता है। फरवरी से मार्च तक और जून से अक्टूबर तक का महीना काफी लाभदायक होता है।

किसानों का कहना है कि इस फसल को मार्च में बोया जाता था। लेकिन अब करेले लगातार उत्पादन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी फसल को तैयार करने में आम तौर पर तीस हजार रुपए का खर्च होता हैं। तैयार फसल की बिक्री हाथों-हाथ होती है। जाहिर है कि इस फसल की मांग और अच्छे दरों पर दो से ढाई लाख रुपये प्रति बीघा कमाई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here