लखनऊ: प्रदेश में टूटी-फूटी सड़कों पर सफर करके परेशान हुए लोगों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की सड़को को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है। त्योहारी सीजन लगभग शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में नवरात्र, दशहरा देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाले है।
प्रदेश में सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहारी सीजन में ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है। बहुत बड़ी तादाद में लोगों का इधर-उधर आना-जाना लगा रहता है। प्रदेश में बाहरी लोगों का आवागमन भी ज्यादा होता है। त्योहारों के मौके पर बाहर नौकरी करने वाले लोग भी अपने-अपने घरों में आते हैं। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने के लिए 10 अक्टूबर की डेडलाइन जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के साथ एक बैठक में कहा कि त्योहारों पर प्रदेश में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक ट्रैफिक होता है। मुख्यमंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत में कहा कि टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा जब तक हाईवे का निर्माण पूरा नहीं होगा।
ये भी पढ़े…
कंगना रनौत चाहती हैं कि तीनों कृषि कानून वापस हों, कांग्रेस ने कहा …
सीएम योगी ने गड्ढा मुक्त अभियान के लिए बनने वाली विभागीय कार्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़कों के लिए कोई बजट की कोई कमी नहीं हैं। सीएम योगी ने कहा की बस सही योजना बनाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को बताया कि अगले पांच वर्षों तक सड़क बनाने वाली एजेंसी और ठेकेदार को मरम्मत करनी होगी। इसके लिए स्पष्ट नियम-शर्तों का पालन करें। निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी क्षेत्र में रैंडम जाएं। कर्तव्यों के प्रति भी जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

