सीएम योगी के निरीक्षण के दौरान सड़क पर दिखा सांड, 2 बेलदार सस्‍पेंड, 14 संविदा कर्मचारियों की गई नौकरी

0
298
वर्षा वर्मा

 

वाराणसी: होली से दो दिन पहले 12 मार्च को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बनारस दौरे पर आए थे। उनके निरीक्षण के दौरान कबीरचौर इलाके में सड़क पर सांड दिखने से हड़कंप मच गया। नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 बेलदारों को सस्पेंड कर दिया और 14 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। योगी के दौरे के दौरान नगर निगम प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए थे। उन्हें सुनिश्चित करना था कि सीएम के रूट पर कोई भी आवारा पशु न दिखाई दे।

 

 

 

लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सख्त कदम उठाया है। अमृत लाल और संजय प्रजापति नामक दो बेलदारों को निलंबित कर दिया गया है। वे वाराणसी नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग में कार्यरत थे। इसी तरह 14 आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी से हटा दिया है। इसके अलावा नगर निगम ने कर्मचारियों को नियुक्‍त करने वाली एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी है।

 

ये भी पढ़े…

गंजापन दूर कराने गए कैंप, पहुंच गए अस्पताल

 

 

इन संविदा कर्मचारियों को हटाया गया
नगर निगम की तरफ से जारी आदेश में हटाए गए सभी 14 संविदा कर्मचारियों के नाम लिखे गए हैं। हटाए गए कर्मचारियों के नाम हैं। रजत प्रजापति, राकेश प्रजापति, शुभम प्रजापति, निशांत मौर्या, दीपक शर्मा, रामबाबू, राजेश कुमार, गंगा राम, आशीष प्रजापति, राघवेंद्र चौरसिया, अरविंद यादव, अंकित यादव, लालधारी यादव और श्याम सुंदर।

 

दोबारा गलती पर ब्‍लैकलिस्‍ट होगी एजेंसी
नगर आयुक्‍त ने एजेंसी को हटाए गए कर्मचारियों के स्थान पर कुशल और अनुशासित कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्देश दिया है। नगर निगम ने यह भी कहा है कि यदि भविष्य में एजेंसी की तरफ से ऐसी लापरवाही की जाती है। तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here