– डॉ पांडेय ने शिवपुर में समस्याओं का समाधान किया व बुजुर्ग महिला को शौचालय के लिए 50 हजार देने की घोषणा
वाराणसीः जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रह है सांसदों को अपने संसदिय क्षेत्र की याद सताने लगी है। मंत्री हो या सांसद या फिर संभावित प्रत्याशी सभी अपने चुनाव क्षेत्र में दिखाई देने लगे हैं और चौपाल सजाई जा रही है। जनता के समस्याओं को सुना जा रहा है, निवारण के प्रयासा किये जा रहे हैं। इसी क्रम में चंदौली सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के चुप्पेपुर में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनने के लिए चौपाल सजाया था। इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात तो सुनी ही गई साथ ही जनता के मन की बात भी सांसद ने सुनी और त्वरित समाधान के लिए मोबाइल पर ही अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त से फोन से बात कर जलभराव की शिकायत पर समाधान के लिए कहा। इस चौपाल के दौरान ही जगवंती देवी पत्नी श्याम सुंदर ने बेटे बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने देते। शौचालय में ताला लगा देते हैं। केंद्रीय मंत्री ने आनन फानन में अपनी निधि से शौचालय बनवाने के लिए बुजुर्ग महिला को आश्वस्त करते हुए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
क्षेत्र भ्रमण पर निकले डॉ पांडेय ने शाम को महाबीर बाजार में आयोजित राजनजी की राम कथा स्थल पर पहुंच कर आयोजन समिति के लोगों को आयोजन के लिए शुभकामना दी।
बारात घर का नाम कार्यकर्ता के नाम रखा
केंद्रीय मंत्री ने चुप्पेपुर के दिवंगत कार्यकर्ता परदेशी पटेल के नाम पर सांसद निधि से बने बारात घर का नामकरण करने की घोषणा की। साथ ही बारात घर के सामने टिन शेड निर्माण के लिए पांच लाख व शौचालय निर्माण के लिए 2.45 रुपये देने का एलान किया।
बनवासी बस्ती में शबरी की मूर्ति की मांग
रिंग रोड स्थित हरिहरपुर की बनवासी बस्ती की महिलाओं ने सांसद निधि से बने सार्वजनिक चबूतरे पर सबरी की मूर्ति लगाने के लिए मांग पत्र सौंपा। डॉ पांडेय ने असमर्थता जताते हुए जनसहयोग से कराने का आह्वान किया। जिस पर भाजपा नेता ने 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
जाहिर है आम चुनाव नजदीक है। ऐसे में जनता काम का हिसाब मांग रही है और मंत्री हों या संतरी सब जनता जर्नादन के द्वार पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं के निपटारे का प्रयास कर रहे हैं।
👉घरेलू एवं जंगली पशुओं से परेशान, यूपी एमपी सहित पूरे देश के किसान

