भभुआ: आज दिनांक १५/०१/२०२४ को जिलाधिकारी कैमूर के द्वारा कुदरा अवस्थित “अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय”, कुदरा में संकल्प दीदी की रसोई एवं संकल्प दीदी का सफाई केंद्र का उदघाटन किया गया।
जिलाधिकारी का पहले स्वागत किया गया और फिर बाबा भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद उद्घाटन के साथ जीविका दीदी से संवाद किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री कुणाल कुमार शर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला प्रबंधक – गैर कृषि आलोक कुमार गोपाल और जिला प्रबंधक सामाजिक विकास – श्री पुष्पेंद्र जी मौजूद रहे।
जिला में इस कार्य को नेतृत्व कर रहे आलोक कुमार गोपाल द्वारा बताया गया की विभाग द्वारा दिए गए नए मेनू के अनुसार बच्चो को भोजन एवं नाश्ता दिया जाएगा जीविका तय दर पर उत्तम भोजन एवं सफाई सेवा देने हेतु कटिबद्ध है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी इसके लिए लगातार अनुश्रवण और समीक्षा किया जाएगा।
इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किया है।
इस समझौते के उपरांत अब सभी SC/ST आवासीय विद्यालयों में जीविका द्वारा दीदी की रसोई की स्थापना की गई है इसके प्रति बच्चे भोजन प्रतिदिन 99 रुपए निर्धारित है। सफाई हेतु प्रति बच्चे प्रतिदिन 11 रुपए का दर निर्धारित किया गया है।
पोशाक धुलाई और पोशाक सिलाई का कार्य अगले वार्षिक सत्र से शुरू किया जाएगा ।
ज्ञात हो की कैमूर जिले में जीविका की दीदी की रसोई भभुआ एवम मोहनिया सदर अस्पताल में संचालित हो रही है। अब जिले में दीदी की रसोई की संख्या बढ़कर कुल 12 यूनिट हो गया है ।
दीदी की रसोई जिले के 9 SC/ST विद्यालयों में आज दीदी की रसोई एवं दीदी का सफाई केंद्र का उदघाटन किया गया जिनके नाम निम्न है-
1. अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, भभुआ।
2. अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, कुदरा
3.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, देवरी
4.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, बड़गांवखुर्द
5.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, सेमरा
6.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, मसानी
7.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, कोल्हुआ
8.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, आथन
9.अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, सड़की
कार्यक्रम के दौरान BPM कुदरा बीडीओ कुदरा (BDO KUDRA) अन्य जीविका कर्मी, स्कूल के अध्यापक, एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।
👉कृषि मित्र बन दिया महिला किसानों को सबक, रसायनिक खेती छोड़ जैविक खेती कर रहे हैं किसान
👉Mushroom Farming: उगायें मशरूम, खायें मशरूम, बनेगा स्वास्थ्य और किसानों को होगी नगद आमदनी



