बासी छोले खाने से 40 बच्चे बीमार, 8 की हालत गंभीर

0
145
बर्षा वर्मा

देवरिया: यूं तो उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लापरवाही के खिलाफ कड़ा रूख अपनाती है। फिर भी कोई ना कोई ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जहां प्रशासन के कार्यों पर सवालिया निशान लग जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के देवरिया से सामने आया है।

यूपी के देवरिया के एक स्कूल में बासी छोले खाने से छात्र बीमार पड़ गए। आनन-फानन में छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। बासी खाना खाने से छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हो गई।

बता दें कि, जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के मेहरौना गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में बासी छोले खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए। उल्टी दस्त एवं पेट में दर्द तथा बुखार होने से 8 बच्चों की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सभी बच्चों को आवासीय व्यवस्था दी गई है। सोमवार को दोपहर में बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से बासी छोला वितरित कर दिया गया। उसके कुछ देर बाद ही बच्चे उल्टी दस्त करने लगे। इसकी जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन में खलबली मच गई।

सीएमओ ने लिया स्कूल का जाएजा

रामपुर कारखाना की चिकित्सक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को उल्टी दस्त एवं बुखार तथा पेट में दर्द है। तीन बच्चों को पहले ही रेफर कर दिया गया है। पांच और बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। प्राथमिक उपचार देने के बाद बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

मौके पर मौजूद विधायक ने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई और कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। सूचना मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर्स के साथ विद्यालय पहुंच गए। बीमार बच्चों के उपचार के लिए मौके पर एक चिकित्सकों की टीम मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here