दिन में हो गई रात, हर तरफ पानी-पानी… दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई ठंड

0
211

वर्षा वर्मा

नई दिल्ली: एनसीआर में आज दिन निकलने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली। लोग जब तक नींद से जगे, आसमान में बादलों का डेरा और सामने बारिश जारी थी। मौसम विभाग ने पहले ही आज के लिए बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी। बारिश के चलते जहां फिजाओं में ठंडक घुल गई तो वहीं सुबह-सुबह ऑफिस आने वाले लोगों के लिए परेशानी भी बढ़ाई। कई जगह सड़क पर जाम के साथ जलभराव की समस्या भी देखी गई। आईएमडी ने आज दिनभर के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिन में ही हो गया रात जैसा नजारा
दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए आज का नजारा बदला-बदला सा है। आसमान में काले बादलों का डेरा है। इस वजह से दिन में भी रात जैसा नजारा हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत सहित एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश,गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने तथा छुटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। दिल्ली में आज के अलावा कल भी कोहरे के साथ बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 28 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक के बीच में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर रहेगा। इस दौरान कोहरा परेशान कर सकता है।

ये भी पढ़े…

दिल्ली में शीतलहर के बीच छाया घना कोहरा, कई राज्‍यों में आंधी-तूफान, बारिश-ओलावृष्टि की शुरुआत

 

बारिश में बाहर निकलने वालों के लिए जरूरी निर्देश
➤मध्यम से तेज बारिश और जलभराव के कारण यातायात जाम और सड़कें फिसलन वाली हो सकती हैं।
➤रोजमर्रा के बाहरी कार्यों/गतिविधियों पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
➤ड्राइविंग की कठिन परिस्थितियां और यात्रा का समय धीमा हो सकता है।
➤यातायात सलाह का पालन करें।
➤बिजली के खुले तारों को न छुएं और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
➤बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें।
➤किसी भी परिवहन के माध्यम से ड्राइविंग या बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here