दलहन व तिलहन को बचायें मौसम की मार से

0
1327

पंचायत खबर टोली

मऊ : एक तरफ किसान नोट बंदी की मार से परेशान है, बावजूद इसके कि सरकार का दावा हे कि उन्हें रबी फसल की बोआई में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस बीच कृषि वैज्ञानिक हमारे किसान भाईयों को रबी फसल की बुआई में बरती जाने वाली सावधानी को लेकर तमाम तरह के टिप्स दे रहे हैं ताकि उनकी फसल बेहतर हो।

sarson-ki-fasa2c

 कुषि वैज्ञानिकों की सलाह है कि किसान भी पहले व बाद की बोई गई मटर की फसल में तत्काल सिंचाई करें। मौसम के बदल रहे रूप से बचाने के लिए सरसों की फसल में सल्फर के छिड़काव का भी सुझाव उन्होंने दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि आलू की जड़ में पीलापन आते ही मैंकोजेब दवा के प्रयोग किया जाए। उनका मानना है कि जायद के बाद खरीफ की फसल में मौसमी कहर से प्रभावित किसान थोड़ी सी तत्परता बरत रबी की फसल में अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

जिला कृषि सलाहकार व केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.एनके सिंह ने कहा कि खेत में नमी न होने की दशा मे मटर की पत्तियाें पर पड़ने वाली आंशिक ओस भी प्रभावित करेगी। इससे पत्ती व डंठल पीला पड़ने के साथ ही कमजाेर पौधों के नष्ट होने की संभावना भी बनी रहती है। सिंचाई के बाद फसल पर ठंड का प्रभाव कम पड़ेगा। इस दौरान किसानों को यह ध्यान रखना होगा की कहीं भी जलजमाव न हो। ऐसा होने पर फसल पीला हो जाएगा। इस दौरान नम सरसों के खेत में सल्फर का छिड़काव किसानों को करने की आवश्यकता है। इससे फसल में रोग प्रतिरोधकता बढ़ने के साथ उपज में वृद्धि व दानों में चमक भी बनी रहेगी। अालू की फसल पर ठंड का असर से पाला ग्रस्त होने से पूर्व ही पत्तियों के सिकुड़ने और गांठों में पीलापन आते ही मैंकोजेब दवा का छिड़काव फसल पर करना चाहिए। चना में फूल आने से पहले हल्की सिंचाई करने के साथ उखठा नियंत्रण के प्रति भी किसानों को सचेत रहना होगा।

matar-arti

ख्रेत की हुई है भराई तो करें जोताई
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्यादातर किसानों द्वारा गेहूं की बोआई के लिए खेत की भराई की गई है। ठंडा हुए मौसम में ऐसे खेतों का निखार देर से होगा। ऐसे में सिंचाई वाले खेत को कल्टीवेटर से हल्की जुताई करा देनी चाहिए। जोताई के बाद इस खेत के निखार में तेजी आएगी। गेहूं के बीज व उवर्रक छिड़काव के बाद रोटावेटर से खेत को पलेवा कराएं। इससे जमाव में आशातीत वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here