महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अब तक 10.80 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई आस्था में डुबकी

0
285

 

वर्षा वर्मा

 

Maha Kumbh 2025:  प्रयागराज में महाकुंभ में भक्ति की अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। आज (शनिवार) को महाकुंभ 2025 का 13वां दिन है। ऐसे में संगम नगरी पहुंचने के लिए रेलवे सैकड़ों स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से बसों और निजी वाहनों से लाखों श्रद्धालु हर दिन कुंभ नगरी पहुंच रहे हैं। और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार तक प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 करोड़ के आसपास पहुंच गई। शुक्रवार तक महाकुंभ में 10 करोड़ 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई।

 

 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया पोस्ट
इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया। इस पोस्ट में सीएम कार्यालय ने लिखा, ‘विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महासमागम ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में आज 58.76 लाख से अधिक एवं अब तक 10.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई है। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती के पावन संगम में आज पवित्र स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, 10 लाख से अधिक कल्पवासियों एवं 48.76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का अभिनंदन, हर-हर गंगे!”

 

ये भी पढ़े…

हजारों किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 19वीं ​किस्त का लाभ, ये है वजह

 

 

कड़ाके की ठंड के बीच प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। अब तक पवित्र गंगा-यमुना और सरस्वती नदी के संग में 10.80 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अब मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्योंकि इस दिन देशभर के कौने-कौने से भारी संख्या में भक्तों के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है।

 

 

26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ
दरअसल इस साल प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here