पंचायत चुनाव से पहले NDA में दरार, CM योगी के सहयोगी ने अकेले लड़ने का किया ऐलान

0
162
वर्षा वर्मा

 

 

 

UP Panchayat Chunav:  उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री संजय कुमार निषाद ने रविवार को एक कार्यक्रम में यह घोषणा की, उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव में बीजेपी से गठबंधन लागू नहीं होगा और निषाद पार्टी अपने संगठनात्मक विस्तार के लिए स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेगी।

 

 

 

 

 

हर बूथ पर पार्टी का झंडा लहराना है निषाद
मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ पर निषाद पार्टी का झंडा लहराना है। उन्होंने इसे पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का सुनहरा अवसर बताया और कहा कि पंचायत चुनावों में सफलता पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका दिला सकती है।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

पीएम मोदी का भव्य रोड शो, गुजरात के लाल के स्वागत में सिंदूरी हुआ वडोदरा

 

 

 

 

इन जातियों को SC में शामिल कराने की मांग
कार्यक्रम में मंत्री ने जातिवार जनगणना को लेकर भी सरकार से स्पष्ट नीति की मांग की, उन्होंने कहा कि यह केवल आंकड़ों का विषय नहीं बल्कि हक और प्रतिनिधित्व की लड़ाई है। जब तक मछुआरा समुदाय की सटीक गिनती नहीं होती, तब तक उन्हें योजनाओं में उचित भागीदारी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मझवार, तुरहा, तारमाली, पासी, शिल्पकार सहित 17 उपजातियों को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग दोहराई। संजय निषाद ने कहा कि इन उप समुदायों को तत्काल अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हटाकर अनुसूचित जातियों में शामिल किया जाए, जिससे उन्हें आरक्षण और कल्याण योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

 

 

 

 

मछुआ समाज के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ लागू करने की मांग
मंत्री संजय निषाद ने मछुआ समुदाय के लिए ‘मछुआ विजन डॉक्यूमेंट’ को सरकारी नीति के रूप में लागू करने की मांग करते हुए कहा कि मत्स्य पालन योजनाओं में अनुसूचित जातियों को 60 फीसदी अनुदान का लाभ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मध्य या मई माह में होने की संभावना जताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here