कोरोना ने फिर दी दस्तक , भारत में सैकड़ों लोग हुए कोरोना संक्रमित

0
157
शश्वत सिंह

 

 

नई दिल्ली: विश्वभर में साल 2019 में कोरोना वायरस ने जब दस्तक दी थी तब चारो तरफ हाहाकार मच गया था। कोरोना ने करोड़ो जान ले ली थी। कोरोना ने एक बार फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। दरअसल भारत और अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में 257 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। 12 मई से अब तक सबसे अधिक मामले केरल (69) में दर्ज किए गए हैं, उसके बाद महाराष्ट्र (44) और तमिलनाडु (34) हैं। कर्नाटक (8), गुजरात (6), दिल्ली (3), और हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक मामला शामिल है, जहां नए संक्रमण की सूचना मिली है।

 

 

 

कोरोना को लेकर चिंता कितनी जायज
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अब तक, भारत में कोरोना वायरस की कोई नई लहर सामने नहीं आई है। हालांकि विशेषज्ञों ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करके पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि कोरोना वायरस ज़्यादातर गर्म मौसम में फैलता है। डॉक्टरों के अनुसार, सर्वाधिक खतरा COVID-19 के दौरान सं​क्रमित हुए लोगों विशेष रूप से बुजुर्ग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है या कमजोर होती है उन्हें डॉक्टरी सलाह के बाद टीका भी ले लेना चाहिए। इसके साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों और हाशिये पर रह रहे लोगों जिनकी स्वास्थ्य प्रतिरोधक क्षमता कम है उन्हें भी एक और टीका लगवाना चाहिए।

 

 

 

ये भी पढ़े…

 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बनेगा पाठ्यक्रम का हिस्सा, मदरसों में देशभक्ति की नई पहल

 

 

बरतें ये सावधानी
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए एहतियातन ये ​उपाय किया जाना जरूरी है। डॉक्टरों की माने तो साफ सफाई तो रखनी ही चाहिए विशेष रूप से खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को ढंकना और अस्वस्थ होने पर अनावश्यक यात्रा को कम करना शामिल है। आपने देखा होगा कि कोरोना के पिछले संक्रमनों के दौरान लोगों को हिदायत दी गई थी कि सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क पहनना सुनिश्चित करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर मास्क पहनना चाहिए और डॉक्टर से अवश्य संपर्क करना चाहिए।

 

 

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर,ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्राविस हेड हुए संक्रमित
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ ​ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि भारत से पहले सिंगापुर एक नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा है, यहां एक सप्ताह के भीतर ही संक्रमण के मामलों में 28 फीसदी से अधिक का उछाल देखा गया है। चीन में भी पिछले एक महीने में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here