चीन में की जाती कॉकरोच की खेती, यहां के लोग इसे पालते भी हैं और खाते भी

0
151

यदि घर में कहीं कॉकरेच दिख जाए तो लोग उसे भगाने के नये-नये नुस्खे या दवाईयां खोजने लगते है। लेकिन दुनिया एक ऐसा भी देश है जहां कॉकरेच की खेती की जाती है। चीन में कॉकरोच फार्मिंग की जाती है। तो आइए जाते है चीन में क्यों की जाती है कॉकरोच फार्मिं दुनियाभर में भिन्न-भिन्न प्रकार के लोग रहते है। जिनका रहन-सहन, पहनावा, आम बोलचाल की भाषा, खान-पान सब कुछ एक-दूसरे से भिन्न होता है। वहीं खान-पान अलग होने की वजह से अलग-अलग फसले उगाई जाती है। दुनियाभर में कई ऐसी अजीबो-गरीब चीजों की खेती होती है जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएगे। उन्हीं में से एक कॉकरोच की खेती है। लेकिन कई लोग इस छोटे से जीव को देखकर डर जाते है। कॉकरोच को घर से बाहर निकालने के लिए नई तरकीब और दवाईयों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन चीन में कॉकरोच की खेती की जाती है। कॉकरेच की खेती के बारे में सुनकर आपको शायद अजीब लग रहा हो लेकिन चीन के लोगों के लिए मछली, मुर्गी या मधुपालन पालन जैसे ही कॉकरेच पालन मुनाफे की खेती है। चीन में कॉकरेच को खत्म करने के स्थान पर जानबूझकर उनकी संख्या बढ़ाने के लिए उनका पालन किया जा रहा है। तो आईए जानते है कॉकरोच की खेती क्यों की जाती हैं। कॉकरोच का इस्तेमाल कहां किया जाता है।

कहां होती है कॉकरोच की खेती

चीन में कॉकरोच की खेती होती है। जिस प्रकार हमारे देश में मछली, मुर्गी या मधुमक्खी पालन मुनाफे का बीजनेस है, उसी प्रकार चीन में कॉकरोच का बीजनेस मुनाफे का बीजनेस है। यही कारण हैं कि यहां के हजारों की संख्या में कॉकरोच को पाला जाता है और उन्हें हार्वेस्ट भी किया जाता है। कॉकरोच पालन से संबंधित एक विडियो सोशल मीडिया पर @NaijaFlyingDr नाम से वायरल हो रही है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएगे। लेकिन चीन के लोगों के आम बात है।

क्यों की जाती है कॉकरोच की खेती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में कॉकरोच का उपयोग कचरे के निपटारण के लिए किया जाता है। जनसंख्या के लिहाज से चीन विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। ऐसे में अधिक कचरा होना यहां सामान्य बात है। एक्सपर्ट की माने तो इस कचरे के निपटारण का कार्य करते है। इससे पर्यावरण भी साफ होता है साथ ही कचरे निपटान में सहायता मिलती है।

प्रोटीन, दवाओं और ब्यूटी प्रोडक्ट के रुप में इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्टस की माने तो कॉकरोच का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट, दवाओं और जावरों के चारे के रुप में होता है। वहीं कॉकरेच से निर्मित दवाओं का उपयोग पेप्टिक अल्सर, त्वचा की जलन, घावों और पेट के कैंसर के इलाज में भी किया जाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट के अलावा कॉकरोच का उपयोग बतौर प्रोटीन के रुप में भी किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके सेवन से स्वास्थ्य का काफी लाभ मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here