मुख्यमंत्री सैनी का ऐलान..अब सभी फसलों की होगी एमएसपी पर खरीदगी

0
188

वर्षा वर्मा

कुरूक्षेत्र: हरियाणा में चुनाव सर पर है। राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के केंद्र में मंत्री बनाये जाने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने तीसरी बार सत्ता में भाजपा के वापसी की चुनौती है।

इसी क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र से विजय शंखनाद रैली की शुरूआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए।

क्या है बड़े ऐलान

प्रदेश के मुखिया नायब सिंह सैनी ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की ​है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 14 फसलें एमएसपी पर खरीदते थे, लेकिन अब से 9 नई फसलें भी एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। यानी हरियाणा में 14 की जगह 23 फसलों की एमएसपी पर खरीदगी होगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से कुल 23 फसलों पर ही एमएसपी घोषित किया जाता है।
किसान लंबे समय से कर रहे हैं मांग

एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों के विरोध—प्रदर्शन के मद्देनजर मुख्यमंत्री नायब सैनी की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा काफी मायने रखती है। हालांकि,फसलों की खरीद कैसे और कितनी होगी और इस पर प्रदेश सरकार कितना खर्च करेगी इसको लेकर अभी विस्तार से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की तरफ से अन्नदाताओं के हित में यह बड़ा ऐलान है।

133 करोड़ की बकाया माफी का ऐलान

इतना ही नहीं मख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले आबियाने की 133.55 करोड़ रूपये की बकाया राशि की माफी का ऐलान भी किया। साथ ही 2023 से पहले प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों के मुआवजे के 137 कराड़ रूपये इसी सप्ताह जारी करने की बात भी कही।

बिजली कंपनियां बदलेंगी खराब ट्रांसफॉर्मर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानो के ट्रांसफॉर्मर बिजली निगमों द्वारा लगााए गए हैं,उनके ट्रासंफॉर्मर खराब होने पर बिजली निगमों द्वारा अपने खर्च पर बदले जाएंगे और किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। ट्यूबवेल के लिए थ्री स्टार मोटर बेचने वाली देश भर की कंपनियां विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगी। किसान किसी भी कंपनी की थ्री स्टार मोटर खरीद पांऐगे। किसानो को ट्यूबवेल के नए कनेक्शन दिए जाएंगे।

इतना ही नहीं कुरूक्षेत्र से बीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सेनी ने दावा किया कि आगामी चुनावमें हम 90 की 90 विधानसभा में भव्य रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ​हरियाणा एक हरियाणवी एक के भाव से हर क्षेत्र का समान रूप से विकास कर ​रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां सिर्फ वही दो फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं जिनका पैसा एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं हैा

कुरूक्षेत्र की थानेसर​ विधानसभा में आयोजित इस रैली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल,धर्मेंद्र प्रधान के अलावा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया तथा हरियाणा भाजपा के कई वरिष्ठ ​नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here