Bihar Government Job: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को दशहरा के मौके पर दिया तोहफ वह कई बार इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि बिहार में नौकरियों की बहार आएगी। उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी यह वादा किया था कि बिहार विधान सभा चुनाव 2025 से पहले सूबे के युवाओं को कुल 12 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसी कड़ी में अब नीतीश सरकार ने 15, 610 पदों की बहाली की घोषणा की है।
आई नौकरी की बहार
बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने पंचायती राज विभाग में 15, 610 पदों पर जल्द भर्ती कराने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया है कि विभिन्न पदों पर रिक्तियां हैं और नियुक्ति से लेकर बहाली तक की प्रक्रिया 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी। शीघ्र ही इसके आवेदन की तिथि के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसके लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे।
ये भी पढ़े…
दशहरा पर्व की तिथि, पूजा विधि, रावण दहन का मुहूर्त समेत कई जानकारियां…
इन पदों पर होगी भर्तियां
मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि 15,610 पदों में 4351 पद स्थायी नियुक्ति होगी जबकि 11,259 पदों पर संविदा के आधार पर बहाली होगी। स्थायी नियुक्ति में सबसे अधिक पंचायत सचिव के लिए 3525 पद हैं। इसके अतिरिक्त लिपिक यानी क्लर्क के लिए 504 पद, पंचायती राज अधिकारी के लिए 112 पद, जिला परिषद जूनियर इंजीनियर के लिए 104 पद, निम्न श्रेणी लिपिक के लिए एक और जिला परिषद निम्न श्रेणी लिपिक के लिए 72 पद, लेखा परीक्षक के लिए 28 पद, चपरासी यानी पिउन के लिए पांच पद रहेंगे। इन सबकी बहाली कर्मचारी चयन आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग दोनों से होग। पंचायती राज विभाग के अनुसार इन रिक्तियों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
आवेदन करने की फीस
पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह के अनुसार, नवंबर से आवेदन की तारीख रखी गई है और सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये जबकि आरक्षित लोगों के लिए ढाई सौ रुपये आवेदन शुल्क है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। बकौल अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह सर्वाधिक 11259 पदों के लिए संविदा पर बहाली होगी। इनमें सबसे ज्यादा लेखाकार सह आईटी सहायक के लिए 7070 पद हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम कचहरी विधिक मित्र के लिए 2230 पद, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400, तकनीकी सहायक के लिए 556, सहायक डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए तीन पदों पर बहाली होगी।
56,400 तक मिलेगी सैलरी
पंचायती राज विभाग के अंतर्गत जो नियुक्तियां होंगीं इसमें वेतनमान 19,900 से लेकर 56,400 तक होगा। बता दें कि राज्य में अब तक कुल 2243 ‘पंचायत सरकार भवन’ बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इसका शुभारंभ होने वाला है। इसको चलाने के लिए पदों का भरा जाना जरूरी है और इसको लेकर बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पंचायती राज विभाग जल्द ही इसकी बहाली प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रहा है।

