चारकोल मास्क चेहरे के लिए है फायदेमंद, जानिए त्वचा पर कैसे करता है असर

0
289

 

पूजा श्याम

Charcoal Face mask For Skin: चारकोल मास्क का इस्तेमाल त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए उपयोग किया जाता है। हलांकि यह ब्लैकहेड्स, डेड स्किन सेल्स, हेयर और पोर्स को बंद करने वाले प्रदूषकों को त्वचा से बाहर खींचने मे मदद करता है। ब्यूटी और स्किनकेयर इंडस्ट्री में चारकोल फेसपैक तेजी से लोग इस्तेमाल भी ​कर रहे है। लेकिन सवाल यह है कि क्या चारकोल फेसपैक का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है?

 

चारकोल फेसमास्क क्या काम करता है
चारकोल मास्क स्किन पोर्स को खोल देता हैं। और त्वचा से पर्यावरण प्रदूषकों, तेल और गंदगी को खींचकर बाहर निकल देता है। चारकोल खासकर ऐक्टिवेटेड चारकोल अपनी डीप क्लिंजिंग और डिटॉक्सिफाइंग के लिए जाना जाता है। चारकोल फेसमास्क त्वचा को साफ और तरोताजा बनाना है।

1.डीप क्लींजिंग
चारकोल अशुद्धियों को आकर्षित करता है। और इसकी क्षमता त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह गंदगी, तेल और अन्य प्रदूषकों को प्रभावी ढंग से हटा सकता है, जो छिद्रों को बंद कर देते हैं और मुहांसे के कारण बनते हैं।

2.पिंपल्स को कम करना
चारकोल फेसपैक स्किन से एक्सट्रा ऑयल को हटाकर एक्ने और पिंपल्स की समस्या को कम कर सकता है। ये स्किन को बैक्टीरिया और गंदगी से बचाने में सहायता करता है

 

ये भी पढ़े…

आंखों के नीचे काले घेरों से है परेशान, तो अभी करें ये प्राकृतिक उपाय

 

3. डेड स्किन को हटाना
चारकोल फेसपैक त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन साफ, चमकदार और हेल्दी दिखती है.

4.चारकोल मास्क ब्लैकहेड हटाता है
चारकोल की शक्तिशाली अब्जॉर्बिग प्रॉपर्टी इसे त्वचा की सतह से ब्लैकहेड्स और अन्य जिद्दी अशुद्धियों को हटाने के लिए अत्यधिक प्रभावी हैं। एक्टीवेटेड चारकोल मास्क को प्रभावित एरिया पर अप्लाई करने से यह त्वचा के अंदर से अशुद्धियों को अवशोषित कर लेता है। जिसमें ब्लैकहेड्स भी शामिल हैं। वहीं आपकी त्वचा को एक स्मूद टेक्सचर प्रदान करता है।

5.ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
जिनकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होती है, उनके लिए चारकोल फेसपैक एक बहुत अच्छा साधन है। ये एक्ट्रा तेल को कंट्रोल करता है और त्वचा को मैट फिनिश देता है।

 

स्किन पर कुछ मामलों में नुकसान पहुंचा सकता है
इसे केमिकल कंपाउंड माना जाता है। अगर इसका सही तरीके से उपयोग नहीं किया जाए, तो इसके परिणामस्वरूप प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। चारकोल मास्क के उपयोग के दौरान कुछ सेफ्टी टिप्स को ध्यान में रखना चहिए। चारकोल पील-ऑफ मास्क कभी-कभी त्वचा छीलने का कारण बन सकते हैं। सेंसिटिव स्किन वालों को चारकोल फेसपैक से एलर्जी या जलन हो सकती है। आपको त्वचा संबंधी किसी प्रकार की समस्या है। तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here