
Mahashivratri 2025: भगवान शिव हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और नीलकंठ के नामों से भी जाना जाता है। वे त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) में संहारक के रूप में पूजे जाते हैं। शिव सर्वोच्च ज्ञान के अवतार हैं। महाशिवरात्रि पर भक्तों के लिए जलाभिषेक एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जिसमें शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। और भक्तों की इच्छाएं पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के दौरान कुछ विशेष मंत्रों का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। तो आइए जानते हैं भोलेनाथ को जल चढ़ाने का सही नियम क्या है। और जलाभिषेक के समय कौन से मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के नियम
1. शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़े होना चाहिए। पूर्व या पश्चिम दिशा में मुख करके जलाभिषेक नहीं करना चाहिए।
2. जलाभिषेक के लिए हमेशा स्वच्छ और पवित्र जल का उपयोग करना चाहिए। गंदा या अशुद्ध जल अर्पित करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।
3. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए सोना, चांदी, पीतल या तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें।
4. शिवलिंग पर जल को धीरे-धीरे और धारा के रूप में अर्पित करना चाहिए। जल को छिड़कना या फेंकना उचित नहीं माना जाता है।
5. जलाभिषेक करते समय मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार नहीं आने चाहिए। इसे पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ करना आवश्यक है।
6. शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल बहुत पवित्र होता है। इसे कभी भी फेंकना नहीं चाहिए।
महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमः शिवाय:
यह शिव का पंचाक्षरी मंत्र है। और यह सबसे प्रसिद्ध मंत्रों में से एक माना जाता है। इसका अर्थ है “मैं शिव को प्रणाम करता हूँ”। इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है। और आत्मा की शुद्धि होती है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥:
यह महामृत्युंजय मंत्र है। जिसे मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाला माना जाता है। इसका जाप करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। और आयु में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़े…
महाशिवरात्रि तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11:08 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन 27 फरवरी को सुबह 8:54 मिनट पर होगा।


