रहना चाहते है स्वस्थ तो खाना चालू करें काले चने… बीमारियों से भी रहेंगे दूर

0
150

वर्षा वर्मा

नयी दिल्ली: दरअसल आज—कल के लोग गलत खान-पान और लाइफ स्टाइल के कारण कई बीमारियों का शिकार होते नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। खासकर ज्यादातर लोग पेट की समस्याओं से ग्रसित नजर आ रहे हैं। ऐसे में आज लोग पेट की समस्याओं से कैसे छुटकारा पाये इसका जल्दी सामधान मिला पाना बहुत मुसश्लि होता है।

इसलिए आपको बता दें कि ऐसी बहुत सी चीजे भी हाती है।​ जिनका सही समय पर सेवन करने से हम कई बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। उन्हीं बीमारियों में से एक है गैस यानी एसिडिटी कई लोगों को ये शिकायत रहती है कि हमेशा गैस बनी रहती है। जिसके कारण खाना पचाने में दिक्कत होती है। तो आइए जानते हैं कि काले चने का सेवन कर हम इस समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं।

काले चने का सेवन अधिकतर लोग किसी न किसी तरह से करते ही हैं। कई लोग काले चने की दाल बनाकर खाते हैं तो कुछ लोग चने को भूनकर खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग चने को उबालकर भी खाते हैं। वहीं कुछ लोग काले चने को भिगोकर भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये कई फ़ायदों का भंडार है।

काले चने में होते है यह पोषक तत्व

चने में प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर, विटामिन बी3 और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा चने में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाते हैं तो आपको काफी फायदे मिल सकते हैं।

एसिडिटी से भी मिलेगा छुटकारा

रोज सुबह काला चने को भिगो कर खाने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चने खा सकते हैं। दरअसल चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है फाइबर आंतों और पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या यानी गैस कब्ज या अपच है तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं। गैस से छुटकारा पाने के लिए आप भीगे हुए चने में नींबू का रस, जीरा पाउडर छिड़क खा सकते है उसे आपकों राहत मिलेंगी।

वजन घटाने का आसान तारीक

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोज सुबह भीगे हुए चने खाते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससे आप ज्यादा खाने से बचेंगे और आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। आप नाश्ते में भीगे हुए चने खा सकते हैं। इससे आपकी बार-बार खाने की इच्छा कम होगी।

कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोके

भीगे हुए चने खाने से कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने से रोका जा सकता है। काले चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए चने खाते हैं। तो यह आपके ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक है। तो आपको तेल में तले हुए चने खाने से बचना चाहिए। जाहिर सी बात है की अगर आप काले चने खाते है तो इन सारी समस्यों से आराम से छुटकारा पा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here