बिहार पंचायत चुनावों में ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे प्रत्याशी

0
140

पिछले एक साल में कोरोना को लेकर कई बदलाव आये है और इसी को देखते हुए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव में ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था करने में जुटा है। साथ ही प्रत्याशियों को ऑफलाइन आवेदन करने का भी मौका दिया जाएगा। इससे किसी प्रखंड मुख्यालय में नामांकन की निर्धारित तिथि को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ को कम किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही चुनाव कराने की दिशा में काम कर रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग पहली बार पंचायत चुनाव में इवीएम का प्रयोग करने जा रहा है. यह भी एक डिजिटल डिवाइस है, जिससे मतदान और मतगणना की प्रक्रिया आसान हो जायेगी. इसके अलावा मतदान के दिन वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी.

जिलों द्वारा मतदान के दिन मतदान के प्रतिशत की अद्यतन जानकारी दिये जाने पर भी मंथन किया जा रहा है. आयोग का प्रयास है कि मतगणना के बाद घोषित परिणामों के आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाये. इसको लेकर जिलाधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा की जा रही है.

पंचायत आम चुनाव को लेकर आयोग ने मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद मिले दावा-आपत्तियों के निराकरण करने का निर्देश दिया था. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 फरवरी को किया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here